फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian batsmen has been naive, irresponsible and stupid says Geoffrey Boycott

अब बदतमीजी पर उतरे अंग्रेज, पहले भारतीय टीम को बताया था 'बच्चा' अब 'बेवकूफ' बताया

Tue, 14 Aug 2018 10:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Indian batsmen has been naive, irresponsible and stupid says Geoffrey Boycott
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी अब बदतमीजी पर उतर आए हैं। पहले भारतीय मूल के अंग्रेजी कप्तान रहे नासिर हुसैन ने इंग्लैंड को 'मर्द' तो टीम इंडिया को 'बच्चा' बताया था अब इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ज्योफ्री बॉयकॉट ने भारतीय टीम की आलोचना करते हुए मेहमान टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन को 'अनुभवहीन, गैरजिम्मेदाराना और बेवकूफी के करीब' करार दिया है।
विज्ञापन


बॉयकॉट ने 'डेली टेलीग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा, 'अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने स्वयं को और अपने समर्थकों को निराश किया है। बल्लेबाजी इतनी अनुभवहीन और गैरजिम्मेदाराना थी कि यह बेवकूफी के करीब थी। आउटस्विंग होती गेंदों पर ड्राइव खेलने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।'
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के आउट होने के तरीकों के संदर्भ में बॉयकॉट का मानना है कि आउटस्विंगर को फ्लिक करते हुए भारतीय बल्लेबाजों में जज्बा नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सीधी आउटस्विंग गेंद को मिडविकेट पर खेलने की कोशिश करना और इसके बाद बोल्ड होने या बल्ले का किनारा लगने पर हैरान होना बेवकूफाना है। गेंद को अपने पैड के सामने तो खेलना ही नहीं चाहिए।'

बॉयकॉट का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों के आउट होने के तरीके से पता चलता है कि उन्होंने सही तैयारी नहीं की।

उन्होंने कहा, 'ये छोटी मोटी चीजें हैं जो आपको इंग्लैंड के हालात में ठीक ठाक स्विंग गेंदबाज के खिलाफ भी नहीं करनी चाहिए। ऐसी चीजें जेम्स एंडरसन के खिलाफ करने की कोशिश करना, जो इन हालात में दिग्गजों में से एक है, बताता है कि भारतीय बल्लेबाजों ने सही तैयारी नहीं की है।'

टेस्ट क्रिकेट में आठ हजार से अधिक रन बनाने वाले बॉयकॉट ने भारतीयों को लगभग सपाट विकेटों का शेर तक कह दिया। उन्होंने कहा, 'इन लड़कों को भारत में सपाट, सूखे, कम उछाल वाली पिचों पर बल्लेबाजी और आसान रन बनाने की आदत है। नई गेंद काफी कुछ नहीं करती और आप काफी शॉट सीधे खेल सकते हो।'


बॉयकॉट ने कहा, 'भारत आत्ममुग्धता का शिकार होकर इंग्लैंड आया। अहंकार में सोच रहे थे कि वे इसी तरीके से बल्लेबाजी कर पाएंगे और सब कुछ ठीक रहेगा। जब भी आप योजना नहीं बनाएंगे और अपने क्रिकेट पर काम नहीं करेंगे तो आपको खामियाजा भुगतना होगा और भारत इस करारी हार का हकदार है जो उसे मिल रही है।'

बॉयकॉट ने साथ ही भारतीयों को चेताया कि ट्रेंटब्रिज में एंडरसन और अधिक खतरनाक होगा जहां तीसरा टेस्ट शनिवार को शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed