फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian batsman Veda Krishnamurthy announced her retirement shared post on social media

Veda Krishnamurthy: भारतीय बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने किया संन्यास का एलान, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

Fri, 25 Jul 2025 07:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 25 Jul 2025 07:21 PM IST
सार

वेदा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने फैसले की जानकारी दी। वेदा ने कहा, 'क्रिकेट ने मुझे उम्मीद से बढ़कर दिया। इसने मुझे पहचान दिलाई। अब मैं खेल से संन्यास ले रही हूं।'

विज्ञापन
Indian batsman Veda Krishnamurthy announced her retirement shared post on social media
वेदा कृष्णमूर्ति - फोटो : Veda Krishnamurthy-instagram

विस्तार

भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने फैसले की जानकारी दी। वेदा ने कहा, 'क्रिकेट ने मुझे उम्मीद से बढ़कर दिया। इसने मुझे पहचान दिलाई। अब मैं खेल से संन्यास ले रही हूं।'
विज्ञापन

कोच और समर्थकों का जताया आभार
32 वर्षीय बल्लेबाज ने लिखा, 'बड़े सपनों वाली एक छोटे शहर की लड़की। कदुर की शांत गलियों से लेकर गर्व से भारत की जर्सी पहनने तक...इस खेल ने मुझे खुशी, दर्द, मकसद और परिवार सब कुछ दिया। आज मैं खेल को अलविदा कहती हूं, लेकिन क्रिकेट को नहीं। मेरे परिवार, टीम के साथियों, कोचों, दोस्तों और पर्दे के पीछे के हर समर्थक का शुक्रिया। और प्रशंसकों आपका प्यार... दूर से ही सही, मेरे लिए उससे कहीं ज्यादा मायने रखता है जितना आप कभी सोच भी नहीं सकते। उस खेल को कुछ वापस देने के लिए तैयार हूं जिसने मुझे जिंदगी दी। मैंने दिल में आग और हर कदम पर गर्व के साथ खेला। हमेशा टीम के लिए। हमेशा भारत के लिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदा का करियर
वेदा ने भारत के लिए 48 वनडे और 76 टी20 मैच खेले। इनमें उन्होंने क्रमश: 829 और 875 रन बनाए। वनडे में उनके नाम आठ अर्धशतक और टी20 में दो अर्धशतक दर्ज हैं। महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जाएंट्स का हिस्सा थीं। चार मैचों में उन्होंने 22 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed