{"_id":"59daec414f1c1b98678b4b34","slug":"indian-and-australian-players-recieve-warm-welcome-at-assam-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों का गुवाहाटी में हुआ शानदार 'वेलकम'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों का गुवाहाटी में हुआ शानदार 'वेलकम'
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 09 Oct 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : NDTV
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए रविवार को गुवाहाटी पहुंच गई हैं। बता दें कि टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ, जिसने क्रिकेटर्स को खुश कर दिया। दोनों टीमों के क्रिकेटरों को जापी (एक खास तरह की टोपी) पहनाई गई।
विज्ञापन
असम में जापी पहनने का रिवाज है। दोनों टीमों की झलक पाने के लिए हजारों क्रिकेट फैंस एयरपोर्ट पर मौजूद थे। शहर में सात साल के बाद इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है। गुवाहाटी में आखिरी इंटरनेशनल मैच 28 नवंबर 2010 को हुआ था, जब भारत ने न्यूजीलैंड को वन-डे में 40 रन से हराया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इस क्रिकेटर पर अटका बॉलीवुड हसीना जरीन खान का दिल, जानिए कौन है वो?
विज्ञापन
यह मैच नेहरू स्टेडियम में हुआ था, लेकिन अब बारसापारा स्टेडियम पर मैच होगा जिसकी क्षमता 37,000 है। मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं और अभी भी इनकी भारी मांग है। मैच से पहले मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल स्टेडियम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
A post shared by Team India (@indiancricketteam) on
टी20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया नौ विकेट से जीत कर 1-0 से आगे है। रांची में शनिवार को सीरीज का पहला मैच खेला गया था। बारिश से प्रभावित इस मैच को टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिया था। इससे पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को वन-डे सीरीज में 4-1 से हरा चुकी है।
#msdhoni in #Guwahati #picoftheday #photooftheday #mahi #dhoni #instagood #instadaily
A post shared by Sivasish Sinha (@_silly_drawings_) on