फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian allrounder shivam dube becomes father second time wife anjum khan gave birth to baby girl

Shivam Dube: ऑलराउंडर शिवम दुबे के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बने पिता, पत्नी अंजुम ने दिया बेटी को जन्म

Sat, 04 Jan 2025 08:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 Jan 2025 08:16 PM IST
सार

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी युवा खिलाड़ी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी।

विज्ञापन
indian allrounder shivam dube becomes father second time wife anjum khan gave birth to baby girl
शिवम दुबे और उनका परिवार - फोटो : dubeshivam-इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के घर नए साल में खुशियां आईं हैं। उनकी पत्नी अंजुम खान ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी युवा खिलाड़ी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। शिवम ने अपनी बेटी का नाम महविश शिवम दुबे रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by shivam dube (@dubeshivam)


शिवम ने 2021 में की थी अंजुम से शादी
शिवम दुबे ने 16 जुलाई 2021 को अंजुम खान से मुंबई में शादी रचाई थी। लंबे वक्त तक रिलेनशिप में रहने के बाद दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की थी। अंजुम खान ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स की पढ़ाई की है और वह लखनऊ की रहने वाली हैं। अंजुम ने 13 फरवरी 2022 को एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम आयान है।

शिवम का करियर
शिवम ने भारत के लिए चार वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 43 रन और 448 रन बनाए हैं। इसके अलावा दोनों प्रारूपों में उनके नाम क्रमश: एक और 11 विकेट दर्ज हैं। 31 वर्षीय खिलाड़ी को आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल अगस्त में खेलते देखा गया था। 31 वर्षीय खिलाड़ी का घरेलू करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 22 फर्स्ट क्लास, 60 लिस्ट ए और 153 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने क्रमश: 1453, 1089 और 2993 रन बनाए हैं। इन तीनों प्रारूपों में उनके नाम क्रमश: 52, 42 और 52 विकेट दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed