{"_id":"67912672a71402e3c7020de9","slug":"indian-all-rounder-hardik-pandya-says-india-ready-to-showcase-its-unique-brand-of-cricket-during-ct-2025-2025-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: हार्दिक को चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत का भरोसा, बोले - उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: हार्दिक को चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत का भरोसा, बोले - उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार
Wed, 22 Jan 2025 10:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:40 PM IST
सार
हार्दिक फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों पर टिकी हुई हैं। भारत को 2017 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उस वक्त भी टीम का हिस्सा था और वह एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हार्दिक को भरोसा है कि खिलाड़ी इस बार इस ट्रॉफी को घर लाने के लिए बेताब होंगे।
विज्ञापन
भारत के तीसरे सफल टी20 गेंदबाज बने हार्दिक
हार्दिक फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में हार्दिक ने गेंदबाजी में प्रभावित किया और वह दो विकेट लेने में सफल रहे। हार्दिक इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं।

दुबई में अपने मैच खेलेगा भारत
चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से आयोजित की जाएगी। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत ने पाकिस्तान की यात्रा करने से मना कर दिया था जिससे टीम अपने सभी मैचों को दुबई में खेलेगी। भारत की चिंताओं को देखते हुए आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर कराने की मंजूरी दी थी। भारत ने 2013 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था, जबकि 2002 में मेजबान श्रीलंका के साथ वह संयुक्त विजेता रहा था।

हार्दिक ने कहा, आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी से क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिलेगा। यह वनडे प्रारूप को दिलचस्प और प्रासंगिक बनाता है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट प्रशंसकों और खिलाड़ियों के बीच खेल को लेकर उत्साह जगाने का वादा करता है। भारत क्रिकेट के अपने विशिष्ट कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, हर खिलाड़ी ट्रॉफी को फिर से घर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस टूर्नामेंट का शुरुआती मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को कराची में खेला जाएगा। भारतीय टीम इसके अगले दिन दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। भारत ग्रुप ए में शामिल है और ग्रुप चरण में पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को उसका मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।