{"_id":"69074683e2842e7dd6091fe7","slug":"india-women-vs-south-africa-women-since-2000-women-s-odi-world-cup-finals-batting-first-chasing-team-toss-2025-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Final: पहले बल्लेबाजी करो और विश्व कप जीतो! साल 2000 से सात में से छह बार हुआ ऐसा, भारत भी लिस्ट में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Final: पहले बल्लेबाजी करो और विश्व कप जीतो! साल 2000 से सात में से छह बार हुआ ऐसा, भारत भी लिस्ट में
Mon, 03 Nov 2025 01:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:51 AM IST
सार
न्यूजीलैंड में हुए 2000 विश्व कप फाइनल में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 180 पर रोककर चार रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। तब से सात में से छह बार फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही चैंपियन बनी है।
विज्ञापन
भारतीय टीम चैंपियन बनी
- फोटो : PTI
विस्तार
महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में टॉस जीतना जितना अहम है, उतना ही बड़ा फैसला होता है- पहले बल्लेबाजी करना या गेंदबाजी। आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो दशकों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है। साल 2000 से अब तक हुए सात महिला वनडे विश्व कप फाइनल में छह बार खिताब उसी टीम ने जीता है जिसने पहले बल्लेबाजी की। अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने 2025 वनडे विश्व कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। यानी उन्होंने खुद ही भारत को तोहफे में जीत दी।
विज्ञापन
2000 से शुरू हुई ट्रेंड की कहानी
न्यूजीलैंड में हुए 2000 विश्व कप फाइनल में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 180 पर रोककर चार रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद से महिला क्रिकेट में यह सिलसिला लगातार चलता रहा है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें दबाव वाले मौकों पर रन बोर्ड पर स्कोर खड़ा करके चैंपियन बनती रहीं। इन सात फाइनल्स में सिर्फ 2009 में नतीजा अलग रहा, बाकी छह बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का झंडा बुलंद रहा।

2005 से 2022 तक क्या हुआ? जानें
2005 (मेजबान: दक्षिण अफ्रीका): ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के खिलाफ 215 रन बनाए और 98 रनों से जीता। भारतीय टीम 46 ओवर में 117 रन पर सिमट गई।
2009 (मेजबान: ऑस्ट्रेलिया): अपवाद यह रहा, जब इंग्लैंड ने 2009 महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में चेज करते हुए न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। यानी एकमात्र मौका जब पीछा करने वाली टीम चैंपियन बनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 47.2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने 46.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
2013 (मेजबान: भारत): ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज को 114 रनों से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 259 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 43.1 ओवर में 145 रन पर सिमट गई।
2017 (मेजबान: इंग्लैंड): इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को नौ रनों से मात दी। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 228 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 48.4 ओवर में 219 रन पर ऑलआउट हो गई।
2022 (मेजबान: न्यूजीलैंड): ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी में 356 रन ठोककर इंग्लैंड को 71 रनों से हराया। क्राइस्टचर्च में ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 356 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 43.4 ओवर में 285 रन पर ऑलआउट हो गई।
2025 (मेजबान: भारत/श्रीलंका): टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया।

2025 में भी यही ट्रेंड दोहराएगा गया
इतिहास कहता है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है, खासकर नॉकआउट दबाव के बीच। रन बोर्ड पर स्कोर बनाना विपक्ष को दबाव में डाल देता है और बड़े मैचों में यही अंतर बन जाता है। चेज करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।