{"_id":"623086135bc15652305c0f58","slug":"india-women-vs-england-women-match-preview-and-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND-W vs ENG-W: महिला विश्व कप में पहली जीत की तलाश में उतरेगा इंग्लैंड, भारत जीता तो अंकतालिका में दूसरा स्थान तय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND-W vs ENG-W: महिला विश्व कप में पहली जीत की तलाश में उतरेगा इंग्लैंड, भारत जीता तो अंकतालिका में दूसरा स्थान तय
Tue, 15 Mar 2022 05:56 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मनगनुई

Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 15 Mar 2022 05:56 PM IST
सार
महिला विश्व कप में इंग्लैंड की टीम अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है, लेकिन भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ बहुत अच्छा नहीं है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सेमीफाइनल की रेस में आगे जाना चाहेगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला विश्व कप 2022 में भारत का चौथा मुकाबला इंग्लैंड के साथ है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक तीन मैचों में दो जीत हासिल कर चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इंग्लैंड की टीम तीनों मैच हार चुकी है। उसे ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारत के खिलाफ इंग्लैंड का रिकॉर्ड शानदार है। विश्व कप में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं और भारत इनमें से सिर्फ चार मैच जीत पाया है, जबकि इंग्लैंड ने सात मैच जीते हैं। ऐसे में इंग्लैंड की टीम पुराने रिकॉर्ड से प्रेरणा ले सकती है।
2017 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम इस मैच में पांच साल पुरानी हार का बदला लेना चाहेगी।
इंग्लैंड ने 72 में से 39 मैच जीते
भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच 1978 से लेकर 2021 के बीच 72 मैच खेले गए हैं। इनमें से 39 मैच इंग्लैंड के नाम रहे हैं, जबकि 31 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है। वहीं दो मैच बेनतीजा रहे हैं। भारतीय टीम यह मैच जीतकर अपना रिकॉर्ड भी बेहतर करना चाहेगी। भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म काफी अच्छी है और उसने दो मैच बड़े अंतर से जीते हैं। वहीं लगातार तीन हार के बाद इंग्लैंड की टीम का मनोबल गिर चुका है। भारत इसका फायदा उठाना चाहेगा।
अंकतालिका में आठवें स्थान पर मौजूद है इंग्लैंड
पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड इस टूर्नामेंट की दूसरी टीम है, जिसने अब तक कोई मैच नहीं जीता है। यही इंग्लैंड टीम पिछले विश्व कप में चैंपियन बनी थी। इस बार यह टीम तीन हार के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं भारत ने तीन में से दो मैच बड़े अंतर से जीते हैं और अंकतालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। अगर भारत यह मैच जीतता है तो अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ जाएगा।
विज्ञापन
भारत को सीनियर खिलाड़ियों से उम्मीदें
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत के लिए स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने शतक लगाए थे। इन्हीं दोनों खिलाड़ियों की बदौलत भारत ने बड़ा स्कोर बनाया था और बाद में मैच भी जीता था। इससे पहले मिताली राज और हरमनप्रीत अर्धशतक लगा चुकी हैं। इस मैच में भी भारत को इन्हीं खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर पर विकेट निकालने की जिम्मेदारी होगी।
इंग्लैंड के लिए सोफी इक्लेस्टन शानदार लय में
इंग्लैंड की तेज गेंदबाज सोफी इक्लेस्टन शानदार लय में हैं। वो गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई हैं। सोफी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 रन देकर एक विकेट लिया था। भारतीय टीम को भी उन्हें संभलकर खेलना होगा। वहीं बल्लेबाजी में बेमाउंट और विकेटकीपर जोन्स कमाल कर सकती हैं।