{"_id":"68c969b6c3af07bc600aa426","slug":"india-women-vs-australia-women-2nd-odi-match-preview-maharaja-yadavindra-singh-international-stadium-mullanpur-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs AUS W: ऑस्ट्रलिया के खिलाफ वापसी के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम, फील्डिंग पर देना होगा ध्यान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रलिया के खिलाफ वापसी के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम, फील्डिंग पर देना होगा ध्यान
Tue, 16 Sep 2025 07:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:14 PM IST
सार
भारत को अगर सीरीज में बने रहना है तो उसे खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और विशेषकर फील्डिंग पर ध्यान देना होगा क्योंकि पिछले मैच में टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही थी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women-X
विस्तार
भारतीय महिला टीम का तीन मैचों की वनडे सीरीज में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। भारत को पहले मैच में हार मिली थी और उसकी नजरें सीरीज में वापसी पर टिकी होंगी। भारत को अगर सीरीज में बने रहना है तो उसे खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और विशेषकर फील्डिंग पर ध्यान देना होगा क्योंकि पिछले मैच में टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही थी।
विज्ञापन
बल्लेबाजी में भारत ने किया था अच्छा प्रदर्शन
कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसने प्रतीका रावल, करिश्माई सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरीन देओल के अर्धशतकों की बदौलत चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले महिला वनडे विश्व कप की तैयारी में जुटी है जहां उसे ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में किसी भी विभाग में गलती का उसे बड़ा नुकसान पहुंचेगा। पहले वनडे में भारतीय खिलाड़ियों ने चार कैच छोड़े जिसका फायदा उठाकर ऑस्ट्रेलिया 281 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा।

विश्व कप के लिए दावेदारी मजबूत कर रहा ऑस्ट्रेलिया
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा है उसे देखते हुए उसने खुद को आठवां विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार बना दिया है। एलिसा हीली की अगुआई वाली टीम विश्व कप से पहले अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। घरेलू परिस्थितियां और पिचें उनके अनुकूल हैं, लेकिन फिर भी भारतीय टीम लड़खड़ा गई और इसका दोष उसके क्षेत्ररक्षण, मध्य और निचले क्रम की बल्लेबाजी और स्पिनरों को दिया जा सकता है। भारत को अपने स्पिन आक्रमण के दम पर विश्व कप में जीत का दावेदार माना जा रहा है लेकिन पहले वनडे में उसके स्पिनर ने निराश किया। भारत ने इस मैच में चार स्पिनर उतारी थी लेकिन केवल स्नेह राणा ही विकेट हासिल कर सकी। दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव एक भी विकेट नहीं ले पाईं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), उमा छेत्री, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, सयाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), ताहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, निकोल फाल्टम, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, चार्ली नॉट, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।