Hrishikesh Kanitkar Video: जीत के बाद महिला टीम से बोले कानिटकर, इसीलिए आप क्रिकेट खेलते हैं, सुनें पूरी स्पीच
ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद भारतीय महिला टीम के बैटिंग कोच ऋषिकेश कानिटकर ने सभी खिलाड़ियों से बात की। इस दौरान उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया। कानिटकर की स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने दूसरा टी20 मैच सुपर ओवर में जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इस मैच में जीत के बाद ऋषिकेश कानिटकर ने ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आगे मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कानिटकर के भाषण का वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्विटर पर साझा किया। भाषण में, बल्लेबाजी कोच ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दिलाने वाली खिलाड़ियों तारीफ की। उन्होंने टीम को आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया। वीडियो को भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया गया था।
💬💬 𝙍𝙚𝙢𝙚𝙢𝙗𝙚𝙧, 𝙞𝙩’𝙨 𝙖 𝙛𝙞𝙫𝙚-𝙢𝙖𝙩𝙘𝙝 𝙨𝙚𝙧𝙞𝙚𝙨. 𝙄𝙩’𝙨 𝙤𝙣𝙡𝙮 1️⃣-1️⃣
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 12, 2022
Batting Coach Hrishikesh Kanitkar addresses the team after the thrilling Super Over victory in the 2⃣nd T20I against Australia 👌👌#TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/m4UdhTlLl2
सुपर ओवर में जीता भारत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में भारत ने भी पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए। स्मृति मंधाना ने 49 गेंद में 79 रन बनाए। ऋचा घोष ने 13 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 26 रन की नाबाद पारी खेली और मैच टाई करा दिया। नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर कराया गया।
सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने तीन गेंदों में 13 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम सिर्फ 16 रन ही बना पाई और भारत ने सुपर ओवर जीत लिया। सीरीज का तीसरा मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।