{"_id":"62e0ac57c03a1e7bba0bcd9d","slug":"india-will-host-women-s-world-cup-2025-four-icc-tournaments-in-asia-in-four-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's World Cup 2025: भारत में होगा महिला विश्व कप 2025, चार साल के अंदर एशिया में तीन आईसीसी टूर्नामेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's World Cup 2025: भारत में होगा महिला विश्व कप 2025, चार साल के अंदर एशिया में तीन आईसीसी टूर्नामेंट
Wed, 27 Jul 2022 08:53 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 27 Jul 2022 08:53 AM IST
सार
साल 2024 से 2027 के बीच एशिया में आईसीसी के तीन टूर्नामेंट होने हैं। महिला विश्व कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है। वहीं, 2024 महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश के पास है। इसके बाद श्रीलंका में महिला चैंपियनस ट्रॉफी का पहला सीजन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी ने 2024 से लेकर 2027 तक के लिए सभी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी तय कर दी है। बर्मिंघम में आईसीसी की सालाना कॉन्फ्रेंस में मेजबान देशों के नाम पर आखिरी मुहर लगाई गई। आईसीसी ने बताया है कि चार सालों में महिला टीमों के चार बड़े टूर्नामेंट होंगे, जिनकी शुरुआत आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 से होगी। इसकी मेजबानी बांग्लादेश के पास है। यह पहला मौका है, जब बांग्लादेश आईसीसी के किसी बड़े महिला टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है और दूसरी बार यह देश टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। सितंबर और अक्तूबर के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 23 मैच होंगे।
2025 विश्व कप की मेजबानी भारत के पास
साल 2025 में होने वाले महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत को दी गई है। भारत पांचवीं बार आईसीसी के किसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले भी भारत चार बार आईसीसी महिला विश्व कप की मेजबानी कर चुका है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी और कुल 31 मैच होंगे।

2026 टी20 विश्व कप इंग्लैंड में होगा
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड के पास है। जून के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी और कुल 33 मैच खेले जाएंगे। यह पहला मौका होगा, जब महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाएगा। इस पर खुशी जताते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सीईओ क्लायर कॉनर ने कहा कि 2017 में इंग्लैंड को महिला विश्व कप की मेजबानी मिली थी और इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी। फाइनल मैच में लॉर्ड्स दर्शकों से खचाखच भार हुआ था और ऐसे पल में हीदर नाइट का ट्राफी उठाना मैं नहीं भूल सकता।
श्रीलंका से शुरू होगी महिला चैंपियंस ट्रॉफी
साल 2026 में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। फरवरी के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच कुल 16 मैच होंगे।
इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि इसी साल नवंबर के महीने में आईसीसी चेयरमैन के चुनाव होंगे।