फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kochi One Day Match - West Indies Players to go on Strike, India West Indies ODI Series

संकट में कोच्चि वनडे, हड़ताल पर जाएंगे इंडीज के खिलाड़ी?

Wed, 08 Oct 2014 02:56 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
Kochi One Day Match - West Indies Players to go on Strike, India West Indies ODI Series

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोच्चि में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। खबर है कि अपने बोर्ड से नाराज चल रहे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मैच से पहले हड़ताल पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज खिलाड़ियों के मुताबिक वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईपीए) ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ क्रिकेटरों का करार करते समय उनकी राय नहीं ली। खिलाड़ियों का कहना है कि नए करार में उनकी क्रिकेट फीस में कटौती की गई है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की नाराजगी को लेकर वेस्टइंडीज के कप्तान ड्वेन ब्रावो ने बोर्ड को पत्र लिखकर विरोध जताया है। ब्रावो ने कहा है कि अगर करार में बदलाव नहीं किए गए तो टीम अपने स्तर पर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी और इसके लिए वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन व वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम ने कोच्चि वनडे से पहले ना अभ्यास किया और ना ही मीडिया से बात की। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 वनडे, 3 टेस्ट और एक टी20 मैच खेला जाना है।

विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी

Kochi One Day Match - West Indies Players to go on Strike, India West Indies ODI Series

2015 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी बार अपने घर में वनडे सीरीज खेलने उतर रही भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी।

वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी यह सीरीज काफी अहम है क्योंकि इसके बाद भारतीय टीम अगली वनडे सीरीज दिसंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलेगी। कुछ यही हालात विंडीज टीम के भी हैं जिसके पास भी अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगा।

हालांकि पिछले कुछ सालों पर निगाहें डाली जाए तो विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। 2006-07 के बाद भारत ने वेस्टइंड़ीज के खिलाफ पांच वनडे सीरीज जीती हैं जिसमें से तीन विदेश में हैं।

भारतीय टीम की निगाहें अब अपने इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने पर होगी। वहीं संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रहे कारामाती स्पिनर सुनील नारायन और रन मशीन क्रिस गेल के न खेलने से वेस्टइंडीज की चुनौती कमजोर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed