{"_id":"669e3fc89708f7698b002722","slug":"india-w-vs-nepal-w-t20-asia-cup-2024-playing-xi-dream-11-prediction-captain-vice-captain-player-list-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs NEP W Playing 11: नेपाल के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, जानें संभावित प्लेइंग 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs NEP W Playing 11: नेपाल के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, जानें संभावित प्लेइंग 11
Mon, 22 Jul 2024 04:49 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:49 PM IST
सार
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हराया था। नेपाल अपने पहले मैच में अमीरात को हराने में सफल रहा था लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
भारत बनाम नेपाल
- फोटो : twitter
विस्तार
महिला एशिया कप 2024 में भारत ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा मैच नेपाल के खिलाफ मंगलवार (23 जुलाई) को खेला जाएगा। भारत इस मैच में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगा। ग्रुप ए की अंक तालिका में टीम इंडिया चार अंक और +3.386 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर है। छह अंक होते ही हरमनप्रीत कौर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
भारत ने पिछले दो मैच जीते
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हराया था। नेपाल अपने पहले मैच में अमीरात को हराने में सफल रहा था लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत का सेमीफाइनल में जगह बनाना तय लग रहा है जबकि पाकिस्तान ने पिछले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने रन रेट में काफी सुधार किया है।

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर
- फोटो : twitter
भारतीय टीम का शीर्ष क्रम अच्छी फॉर्म में
भारतीय टीम हालांकि अन्य टीमों की स्थिति पर गौर करने के बजाय अपने विजय अभियान को जारी रखने पर ध्यान देगी। उसने अभी तक टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसे वह जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी जबकि अमीरात के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने अर्धशतक जड़े थे।

भारत बनाम यूएई प्लेइंग 11
- फोटो : BCCI Women
यूएई के खिलाफ भारत ने बनाया रिकॉर्ड
विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष ने अमीरात के खिलाफ 29 गेंद पर 64 रन बनाए थे जिससे भारत महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार 200 रन का आंकड़ा छूने में सफल रहा। हरमनप्रीत ने 47 गेंद पर 66 रन बनाकर सूत्रधार की भूमिका निभाई थी।

तनुजा कंवर
- फोटो : BCCI
तनुजा कंवर का प्रभावशाली प्रदर्शन
जहां तक भारतीय गेंदबाजी का सवाल है तो रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। यहां तक कि पिछले मैच में चोटिल ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल की जगह टीम में शामिल की गई तनुजा कंवर ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और चार ओवर में केवल 14 रन दिए और एक विकेट भी लिया।

नेपाल बनाम यूएई
- फोटो : twitter
नेपाल देना चाहेगा भारत को चुनौती
इंदु बर्मा की अगुआई वाली नेपाल की टीम ने अमीरात के खिलाफ जीत से अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पाकिस्तान के सामने उसकी एक नहीं चली। अब उसकी टीम भारत की चुनौती से अच्छी तरह वाकिफ होगी और अगर उसे भारतीय टीम को परेशानी में डालना है तो उसकी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर।
नेपाल : समझना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, इंदु बर्मा (कप्तान), रूबीना छेत्री, रोमा थापा, पूजा महतो, बिंदु रावल, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), कबिता जोशी, कृतिका मारासिनी।