फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India VSs Sri Lanka 3rf ODI tomorrow India eye on series win, pandya's injury subject of worry

सीरीज जीत पर टीम इंडिया की नजरें, एक खिलाड़ी की चोट चिंता का विषय

Sat, 26 Aug 2017 10:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 26 Aug 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
India VSs Sri Lanka 3rf ODI tomorrow India eye on series win, pandya's injury subject of worry
अभ्यास करती टीम इंडिया - फोटो : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को जब श्रीलंका के खिलाफ जब पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में उतरेगी तो उसकी निगाहें सीरीज अपने कब्जे में करने पर होगी। पहले दो मैच जीतकर विराट एंड कंपनी सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे चल रही है। पिछले मैच में भारतीय टीम को थोड़ी मुश्किल जरूर पेश आई थी जब 131 रन पर टीम ने सात विकेट खो दिए थे लेकिन भुवी और पूर्व कप्तान धोनी के बीच 100 रन की अटूट साझेदारी से जीत हासिल करने में सफल रही। पल्लेकल के मैदान पर भारतीय टीम ने ज्यादा वनडे नहीं खेले हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपना यहां अपना दूसरा मैच खेला था। इससे पहले टीम यहां 2012 में खेली थी। इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड सौ प्रतिशत है। दूसरे और तीसरे मैच के बीच अंतराल से भारतीय टीम को जीत की लय कायम रखने में मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन

टॉस की रहेगी अहम भूमिका

India VSs Sri Lanka 3rf ODI tomorrow India eye on series win, pandya's injury subject of worry
विराट कोहली - फोटो : twitter
अब तक इस दौरे में कोहली लगातार पांच टॉस जीतने में सफल रहे हैं और अगर वह फिर टॉस जीतते हैं तो फिर लक्ष्य का पीछा करना ही पसंद करेेंगे। श्रीलंका के नियमित कप्तान उपुल थरंगा स्लोओवर रेट के कारण दो मैच का प्रतिबंध झेल रहे हैं। कपूगेदरा मेजबान टीम की कमान संभालेंगे। टीम में टेस्ट कप्तान दिनेश चांदीमल को शामिल किया गया है जो उपुल थरंगा की जगह नंबर चार क्रम पर उतर सकते हैं। थरंगा वैसे भी फॉर्म में नहीं चल रहे थे। ओपनर धनुष्का गुणातिलका के चोटिल होने से लाहिरू थिरिमाने और निरोशन डिकवेला पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होंगी विराट के प्रयोग पर निगाहें  

India VSs Sri Lanka 3rf ODI tomorrow India eye on series win, pandya's injury subject of worry
केएल राहुल और रवि शास्त्री - फोटो : pti

बड़ा सवाल यह है कि क्या रणनीति को लेकर कप्तान विराट कोहली की आक्रामक सोच जारी रखेंगे। दूसरे वनडे से पहले उन्होंने युवाओं को पर्याप्त मौके देने पर जोर दिया, खासकर गेंदबाजों को। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल ही अंतिम एकादश के हिस्से होंगे। हालांकि दूसरे वनडे में 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाजी के लड़खड़ाने से जटिलताएं सामने आईं। शानदार शुरुआत के बाद कोहली ने लोकेश राहुल और केदार जाधव को नंबर तीन और चार पर भेजा लेकिन यह प्रयोग अकिला धनंजय की गुगली के कारण विफल हो गया। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली फिर यही प्रयोग दोहराएंगे। लगता तो यही है कि विराट नियमित बल्लेबाजी क्रम ही अपनाएंगे ताकि मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की संभावना मजबूत की जा सके। अंतिम दो वनडे में बदलाव का प्रयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की फिटनेस चिंता का सबब

India VSs Sri Lanka 3rf ODI tomorrow India eye on series win, pandya's injury subject of worry
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस भी एक मुद्दा है। दूसरे वनडे से पहले उन्होंने बाएं पांव के घुटने पर पट्टी बांध रखी थी। उसके बाद मैच में उसी पांव में दर्द के कारण उन्हें गेंदबाजी के दौरान मैदान भी छोड़ना पड़ा था। अभी यह तो मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत लग रही है लेकिन टीम प्रबंधन उनकी पूर्ण फिटनेस को लेकर आश्वस्त होना चाहेगा। हालांकि भारतीय फील्डिंग कोच आर श्रीधर का कहना है कि हार्दिक फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर वह नहीं उतरे तो पांचवें गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव या शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है। मनीष पांडेय को फिर बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि टीम को ऐसे स्थानापन्न खिलाड़ी की जरूरत होगी जो पांड्या के दस ओवर फेंक सके।  

हम भी जीत सकते हैं: चमारा कपूगेदरा  

India VSs Sri Lanka 3rf ODI tomorrow India eye on series win, pandya's injury subject of worry
चमारा कप्पुगेदेरा
मैं नहीं समझता कि हम संघर्ष कर रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल है। दूसरे वनडे में हमने जैसा खेल दिखाया उससे मनोबल बढ़ा है कि हम मैच जीत सकते हैं। अकिला धनंजय ने शानदार प्रयास किया। हमें एक बाधा पार करने की जरूरत है फिर चीजें सही होने लगेंगी। 

टीम इंडिया में प्रयोग जारी रहेंगे:  आर श्रीधर

India VSs Sri Lanka 3rf ODI tomorrow India eye on series win, pandya's injury subject of worry
एमएस धोनी के साथ कुलदीप यादव - फोटो : PTI
दूसरे वनडे में हमने मध्यक्रम की विफलता से हमने सबक सीखे हैं। लोकेश राहुल ने वनडे में मध्यक्रम में बल्लेबाजी नहीं की थी। हम उन्हें मौका देना चाहते थे। वह एक प्रयोग था लेकिन प्रयोगों का सिलसिला जारी रहेगा। हम विभिन्न क्रम पर अलग-अलग खिलाड़ियों को आजमाएंगे जिससे हर खिलाड़ी का श्रेष्ठ हासिल किया जा सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed