फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs zimbabwe: 6 debutants flops in 7 Debut players

अपने पहले ही टी-20 में 7 में से 6 हुए फ्लॉप, एक बना हीरो

Sat, 18 Jul 2015 09:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jul 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
India vs zimbabwe: 6 debutants flops in 7 Debut players

खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह पाता है। फिर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के बाद उसकी कोशिश होती है कि अपने पदार्पण मैच में लाजवाब प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने चयन की उपयोगिता साबित करे बल्कि टीम में जगह भी कायम रख सके।

विज्ञापन


लेकिन कई खिलाड़ी अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। लाख जतन के बावजूद कई खिलाड़ी अपने पहले मैच में वो कमाल नहीं कर पाते जिसकी बदौलत वह यहां तक पहुंचने में कामयाब होता है।
विज्ञापन


हरारे में खेले गए भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी-20 मुकाबले की बात करें तो इस मैच में कुल 7 खिलाड़ियों ने अपने टी-20 करियर में पदार्पण किया था जिसमें 2 क्रिकेटर तो पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे थे। इन 7 खिलाड़ियों में से सिर्फ एक क्रिकेटर ही अपनी क्षमता के अनुरूप खेल दिखा सका बाकी सभी 6 नवोदित क्रिकेटर फ्लॉप रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 हुए फ्लॉप, एक खिलाड़ी पहले ही मैच में बना हीरो

India vs zimbabwe: 6 debutants flops in 7 Debut players

इस मैच से दोनों टीमों में मिलाकर सात क्रिकेटरों में से छह ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की लेकिन ज्यादातर उसे कामयाब नहीं बना सके।

बात पहले टीम इंडिया से शुरू करते हैं। इस टीम में 5 नए खिलाड़ी थे ‌जो पहली बार टी-20 मैच खेलने उतरे लेकिन बल्लेबाज मनीष पांडे (19), केदार जाधव (9) और स्टुअर्ट बिन्नी (11) बल्लेबाजी में नाकाम हो गए। जबकि तेज गेंदबाज संदीप शर्मा भी अपने पदार्पण क्रिकेट को यादगार नहीं बना सके। वह एक भी विकेट नहीं झटके सके।

सिर्फ फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ही ऐसे खिलाड़ी रहे जो अपने पहले मैच में कामयाब रहे जिन्होंने 4 ओवर में महज 17 रन देकर 3 विकेट झटके। वह मैन ऑफ द मैच भी बने।

भारत के अलावा जिम्बाब्वे के दो खिलाड़ी नेविले मादजिवा और ताउराई मुजारबानी भी अपनी शुरुआत शानदार नहीं बना सके।

दो बल्लेबाजों ने इस गेंदबाज की पहली गेंद पर जड़े छक्‍का

India vs zimbabwe: 6 debutants flops in 7 Debut players

इस मैच से टीम इंडिया से पहली बार जुड़ने वाले तेज गेंदबाज संदीप शर्मा से सभी को उम्मीद थी कि वह पहले मैच में कुछ कमाल दिखाएंगे लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।

22 साल के गेंदबाज संदीप ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने से पहले 43 टी-20 मुकाबले खेले थे जिसमें ज्यादातर उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेला है। आईपीएल में वह ज्यादातर मौकों पर बेहद कीफायती गेंदबाजी करते रहे हैं। उनकी पहचान सटीक लाइन लेंग्‍थ के साथ गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

वह न सिर्फ इस मैच में नाकाम रहे बल्कि उनकी शुरुआत भी बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में उन्हें पहला ओवर डालने का मौका मिला। उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय गेंद खेलने के लिए क्रीज पर थे चामू चिभाभा। चिभाभा ने उनकी पहली ही गेंद पर लॉंग ऑन पर छक्‍का जड़ दिया।

टी-20 क्रिकेट के अपने पहले ही मैच की पहली ही गेंद पर छक्का देने वाले संदीप दुनिया के 10वें गेंदबाज बन गए हैं। इन 10 गेंदबाजों में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं ‌जो बाद में क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज बने।

फिर इसी ओवर क‌ी चौथी गेंद पर चिभाभा के साथी बल्लेबाज हैमिल्टन मास्कजदा बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने भी छक्‍का जड़ दिया। इस तरह से उन्होंने पहले ओवर में 16 रन खर्च कर डाले। संदीप को मैच में 3 ओवर करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 34 रन ‌दे दिए और एक भी सफलता नहीं मिली।

रहाणे ने भी कराई जिम्बाब्वे के गेंदबाज की शुरुआत खराब

India vs zimbabwe: 6 debutants flops in 7 Debut players

ऐसा नहीं है कि सिर्फ संदीप शर्मा की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगा हो, इसी मैच में जिम्बाब्वे के नवोदित ताउराई मुजारबानी पर भी बड़ा शॉट लगा था।

जिम्बाब्वे के ‌तेज गेंदबाज मुजारबानी की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और टी-20 करियर के अपने पहले ही मैच की पहली गेंद पर चौका दे दिया।

उन्हें भारतीय पारी का तीसरा ओवर डालने का मौका मिला और पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चौका जड़ दिया।

मुजारबानी भारत और जिम्बाब्वे के ‌बीच खेले गए पहले टी-20 मैच से पदार्पण करने वाले 7 खिलाड़ियों में से एक थे लेकिन वह अपनी शुरुआत बेहद शानदार तरीके से नहीं कर सके। अपने पहले ओवर की पहली और अंतिम गेंद पर चौका देने के साथ ही कुल 9 रन लुटाए।

उनका दूसरा ओवर पहले ओवर से भी खराब गया और इस ओवर में 17 रन लुटा दिए। मुरली विजय ने इस ओवर में एक छक्का और 2 चौका जड़ दिया। शुरुआती दो ओवर में धुनाई के बाद टीम ने उन्हें गेंदबाजी से दूर कर दिया। उन्हें तीसरा ओवर में 15वें ओवर में मिला जिसमें 10 रन दे डाले। इस तरह से उन्होंने 3 ओवर में 36 रन लुटाए (3 चौका और एक छक्का) और वह भी बिना किसी सफलता के।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed