वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को विशाखापट्म के वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे वन-डे में भारतीय कप्तान विराट कोहली गोल्डन डक के शिकार हो गए।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कप्तान कोहली छह साल बाद पहली बार गोल्डन डक के शिकार हुए। इससे पहले वह साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए वन-डे मुकाबले में गोल्डन डक के शिकार हुए थे।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय पारी की 38वें ओवर में कैरेबियाई कप्तान किरोन पोलार्ड ने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। ओवर की तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने कोहली को रोस्टन चेज के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। विराट जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 232 रन था।
4 of 5
पोलार्ड और विराट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मुकाबले में एक और खास चीज देखने को मिला, जिसे महज एक संयोग ही कहा जा सकता है। भारत में वन-डे में शायद पहली बार ऐसा हुआ है, जब दोनों टीमों के कप्तान गोल्डन डक के शिकार हो गए। विंडीज पारी के दौरान 30वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने कैरेबियाई कप्तान किरोन पोलार्ड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया।
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारत ने यह मुकाबला 107 रन से जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक मुकाबला 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा।