{"_id":"68e9066f32a5a451f30fa4cb","slug":"india-vs-west-indies-second-test-day-1-yashasvi-jaiswal-batting-records-and-stats-ind-vs-wi-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: यशस्वी ने करीब साढ़े आठ घंटे की बल्लेबाजी, दूसरे दिन दोहरा शतक लगाने पर होगी नजरें; साई का मिला साथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: यशस्वी ने करीब साढ़े आठ घंटे की बल्लेबाजी, दूसरे दिन दोहरा शतक लगाने पर होगी नजरें; साई का मिला साथ
Fri, 10 Oct 2025 06:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:43 PM IST
सार
यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन करीब साढ़े आठ घंटे तक बल्लेबाजी की। यशस्वी पहले टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने कसक पूरी कर ली और टेस्ट करियर का अपना सातवां शतक पूरा किया।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपना दम दिखाया। यशस्वी ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में शतक जड़ा जिससे भारत ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में दो विकेट पर 318 रन बना लिए हैं। यशस्वी दिन की शुरुआत में ही बल्लेबाजी करने आए और स्टंप्स तक क्रीज पर टिक रहे और पहले दिन नाबाद रहकर ड्रेसिंग रूम लौटे।
विज्ञापन
यशस्वी ने अब तक 173 रन बना चुके हैं और दूसरे दिन उनकी नजरें दोहरा शतक लगाने पर टिकी होंगी। स्टंप्स के समय यशस्वी के साथ कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं और दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन जहां यशस्वी ने अपना दम दिखाया और सातवां टेस्ट शतक जड़ा, वहीं पिछले मैच में नाकाम रहे साई सुदर्शन भी चमक बिखेरने में सफल रहे।
यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन करीब साढ़े आठ घंटे तक बल्लेबाजी की। यशस्वी पहले टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने कसक पूरी कर ली और टेस्ट करियर का अपना सातवां शतक पूरा किया। यशस्वी का यह शतक खास इसलिए भी है क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में 24 साल की उम्र के होने से पहले सात या इससे ज्यादा शतक लगाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले सिर्फ डॉन ब्रैडमैन (12 शतक), सचिन तेंदुलकर (11 शतक), और सर गारफील्ड सोबर्स (9 शतक) ने ही 24 साल की उम्र के होने से पहले यशस्वी से ज्यादा शतक लगाए हैं।

तीन बल्लेबाजों के साथ निभाई साझेदारी
यशस्वी ने पहले दिन तीन बल्लेबाजों के साथ साझेदारी निभाई। उन्होंने केएल राहुल, साई सुदर्शन और गिल के साथ साझेदारी की और तीनों ही सत्र में अपना दम दिखाया। यशस्वी ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 58 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी निभाई और स्टंप्स तक गिल के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली।

विशेष सूची में शामिल यशस्वी
पहला दिन पूरी तरह यशस्वी जायसवाल के नाम रहा जिन्होंने तीनों सत्र में बल्लेबाजी की और शुरुआती दिन नाबाद रहकर ड्रेसिंग रूम लौटे। यशस्वी टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। इस सूची में वसीम जाफर शीर्ष पर हैं जिन्होंने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती दिन 192 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 190 रन बनाए थे। यशस्वी ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 179 रन बनाए थे और अब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दिन 173 रन बनाए हैं।