{"_id":"5bb34f35867a557ed04928fd","slug":"india-vs-west-indies-kemar-roach-to-miss-series-rajkot-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, पहले टेस्ट से बाहर हुआ यह खतरनाक कैरीबियाई तेज गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, पहले टेस्ट से बाहर हुआ यह खतरनाक कैरीबियाई तेज गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
4 अक्टूबर से राजकोट में शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को झटका लगा है। फेवरेट मानी जा रही टीम इंडिया के खिलाफ प्रमुख कैरीबियाई तेज गेंदबाज केमर रोच पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
दादी की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद उन्हें आनन-फानन में बारबडोस के लिए रवाना होना पड़ा। वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे।
मंगलवार को टीम के कोच स्टुअर्ट लॉ ने मीडिया से इसकी पुष्टि भी की। वेस्टइंडीज के लिए 48 टेस्ट में 28.3 की औसत से 163 विकेट झटकने वाले रोच की लॉ ने जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, 'वैसे तो रोच की जगह भरना मुश्किल है। मगर हमारी टीम में गैब्रिएल, जेसन होल्डर और कीमो पॉल जैसे कई जबरदस्त टैलेंट भी मौजूद हैं।
विज्ञापन