फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies 4th ODI 2017 at Antigua, Virat Kohli and co aim to seal series

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा वनडे मैच आज, जीत से होगी सीरीज कब्जे में 

Sun, 02 Jul 2017 04:21 AM IST
एजेंसी/ नॉर्थ साउंड (एंटीगा) 
एजेंसी/ नॉर्थ साउंड (एंटीगा)  Updated Sun, 02 Jul 2017 04:21 AM IST
विज्ञापन
India vs West Indies 4th ODI 2017 at Antigua, Virat Kohli and co aim to seal series
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ICC

तीसरे वनडे में धोनी के धमाल से 93 रन की जीत के बाद टीम इंडिया रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच में उतरेगी। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था लेकिन पिछले दो मुकाबलों में एकतरफा जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज जीत की ओर है। 

विज्ञापन


एक और जीत के साथ उसे 3-0 की निर्णायक बढ़त मिल जाएगी। जैसन होल्डर की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की टीम अभी तक जुझारू क्षमता नहीं दिखा पाई है। भारतीय टीम की निगाहें 4-0 से सीरीज जीत पर हैं, बेशक कमजोर प्रतिद्वंद्वी होने के कारण टीम इंडिया के प्रदर्शन को उतना महत्व न दिया जा रहा हो लेकिन अच्छे प्रदर्शन से टीम को राष्ट्रीय कोच अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद पैदा विवाद को शांत करने में मदद मिल रही है। टीम इंडिया के बल्लेबाज रन कर रहे हैं तो गेंदबाज भी अपनी भूमिका पर खरे साबित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


तीन मैचों में अजिंक्य रहाणे क्रमश: 62, 103 और 72 रन की पारियां खेल चुके हैं। ओपनर शिखर धवन और कप्तान कोहली तीसरे वनडे में ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए लेकिन दबाव के बीच पूर्व कप्तान धोनी ने नाबाद 78 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच आंका गया। युवराज सिंह बड़ा स्कोर तो नहीं कर पाए लेकिन 39 रन बनाने से उनका आत्मविश्वास जरूर लौटा होगा। केदार जाधव ने कुछ गैर-पारंपरिक शॉट खेलकर अविजित 40 रन की पारी खेली जिससे टीम बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर 250 का स्कोर करने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान टीम 252 के स्कोर का पीछा करते हुए फिर से समर्पण कर बैठी। ‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव (3/41) हर मैच के साथ बेहतर हो रहे हैं। यूपी के इस युवा खिलाड़ी की चमक से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा जरूर कुछ चिंतित होंगे। अश्विन ने भी 28 रन देकर तीन विकेट लेकर वनडे में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed