फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत ने वानखेड़े में लिया वर्ल्ड कप की हार का बदला, वेस्टइंडीज को हराकर 2-1 से जीती सीरीज

Thu, 12 Dec 2019 06:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 12 Dec 2019 06:59 AM IST
खास बातें

  • वानखेड़े में भारत ने टी-20 में पहली बार वेस्टइंडीज को हराया
  • मैच में लगे कुल 28 छक्के 
  • वानखेड़े स्टेडियम में बना टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर
  • विराट ने छक्के के साथ 21 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
  • केएल राहुल ने सीरीज का दूसरा और करियर का आठवां अर्धशतक लगाया
  • रोहित ने छक्के के साथ अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया
  • रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 400 छक्के
  • भारतीय टीम में हुए दो बदलाव, शमी और कुलदीप की लंबे समय बाद वापसी
  • वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को दोनों मैचों में मिली है हार  

विज्ञापन
India vs West Indies 3rd T20I Live Cricket Score and updates at wankhede cricket stadium
विराट कोहली - फोटो : ट्वीटर

लाइव अपडेट

10:55 PM, 11-Dec-2019
भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। बुधवार को मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 67 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार कोई टी-20 मुकाबला जीता। 

पोलार्ड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया। लेकिन उनका फैसला गलत साबित हुआ जब रोहित और राहुल ने 12वें ओवर में ही पहले विकेट के लिए 135 रनों की मजबूत साझेदारी कर डाली। दोनों ने जमकर कैरेबियाई गेंदबाजों की खबर ली और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के जड़े। इन दोनों के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी तेजी से रन बटोरे और मात्र 29 गेंद में ही 70 रनों की नाबाद पारी खेल डाली।

भारत ने रोहित के 34 गेंदों में 71 रन, राहुल के 56 गेंदों में 91 रन और विराट कोहली के नाबाद 70 रनों की बदौलत 20 ओवर में 240 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पोलार्ड के 68 रन और हेटमायर के 41 रनों की मदद से 20 ओवर में 173 रन ही बना पाई और मैच के साथ सीरीज भी हार गई। भारत इ तरफ से दीपक, भुवनेश्वर, शमी और कुलदीप सभी ने दो-दो विकेट लिए।
10:53 PM, 11-Dec-2019
20वां ओवर: दीपक चाहर पारी का आखिरी ओवर लेकर आये हैं, वेस्टइंडीज के लिए जीत नामुमकिन, अब सिर्फ औपचारिकता बाकी। पियरे के विकेट के साथ ओवर और मैच की समाप्ति वेस्टइंडीज का स्कोर: 173/8
विज्ञापन
10:41 PM, 11-Dec-2019
19वां ओवर: भुवनेश्वर कुमार पारी का अपना चौथा ओवर लेकर गेंदबाजी पर आये हैं। पहली ही गेंद पर विलियम्स को मिला जीवनदान। भुवनेश्वर ने सीरीज में पहली बार लिए विकेट। चार ओवर की गेंदबाजी में 41 रन देकर दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 169/7
10:40 PM, 11-Dec-2019
18वां ओवर: मैच में पहली बार वाशिंगटन सुंदर के हाथों में गेंद और सुंदर ने भी निराश नहीं किया और ओवर में मात्र पांच रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 157/7
10:37 PM, 11-Dec-2019
17वां ओवर: मोहम्मद शमी अपने कोटे का चौथा और आखिरी ओवर लेकर आये हैं। दो साल बाद टी-20 टीम में वापसी करते हुए शमी ने दमदार प्रदर्शन किया है। वाल्श के विकेट के साथ शमी ने ओवर में चार रन दिए। शमी ने चार ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 152/7
10:36 PM, 11-Dec-2019
16वां ओवर: पोलार्ड के आउट होने के बाद दीपक चाहर को लगाया गया है। विराट का यह फैसला भी सही साबित हुआ। ओवर से आये सिर्फ सात रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 148/6
विज्ञापन
विज्ञापन
10:31 PM, 11-Dec-2019
15वां ओवर: अपने मुख्य गेंदबाज भुवनेश्वर को विराट नने लगाया है। लेकिन पोलार्ड काफी खतरनाक फॉर्म में, पहली तीन गेंदों में लगाया एक छक्का और दो चौके। हालांकि ओवर के आखिरी गेंद पर भुवी ने पोलार्ड को जडेजा के हाथों कैच करवाकर राहत की सांस ली। पोलार्ड 39 गेंदों में 68 रन बनाकर हुए आउट। वेस्टइंडीज का स्कोर: 141/6
10:29 PM, 11-Dec-2019
14वां ओवर: कुलदीप अपने कोटे का आखिरी ओवर लेकर आये हैं। पिछले ओवर में दो रन देने वाले कुलदीप इस बार काफी महंगे साबित हुए। पोलार्ड ने अकेले जड़े 17 रन। सात महीने बाद वापसी करते हुए कुलदीप ने चार ओवर में 45 रन देकर लिए दो अहम विकेट। वेस्टइंडीज का स्कोर: 124/5
10:26 PM, 11-Dec-2019
13वां ओवर: विराट ने फिर से शिवम दुबे को लगाया है और दुबे ने भी निराश नहीं किया। कोटे के अपने तीसरे ओवर में मात्र दो रन दिए हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर: 107/5
10:24 PM, 11-Dec-2019
12वां ओवर: कुलदीप की फिर से वापसी, कोटे के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर होल्डर को भेजा पवेलियन। इस वक्त पर एक बेहद ही शानदार ओवर, मात्र दो रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 105/5
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed