वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का आखिरी वन-डे आज, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, जबकि दूसरे वन-डे में टीम इंडिया डकवर्थ लुईस नियमक की मदद से 59 रन से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। मगर आज कैरेबियाई टीम मैच को ड्रॉ कराने की भरपूर कोशिश करेगी। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कब ,कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वन-डे मैच 14 अगस्त (बुधवार) को खेला जाएगा।
मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वन-डे मैच त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार रात सात बजे से शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा।
किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
आप सोनी स्पोर्ट्स-लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news पर पढ़ने को मिलेगी।
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जान कैम्पबेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेतमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पाल, शेल्डन कॉट्रेल, ओशेन थामस और केमार रोच।