फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies 3rd ODI Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain

IND vs WI Playing 11: ऋतुराज के ठीक होने के बाद बढ़ीं रोहित की मुश्किलें, तीसरे वनडे में क्या होगी भारत की प्लेइंग 11 ?

Fri, 11 Feb 2022 07:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 07:53 AM IST
सार

ऋतुराज गायकवाड़ और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों के फिट होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम का चयन करना रोहित के लिए आसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
India vs West Indies 3rd ODI Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain
भारत बनाम वेस्ट इंडीज - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम जीत के साथ क्लीन स्वीप करना चाहेगी। तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया भले ही सीरीज में बहुत अच्छी स्थिति में है, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को तीसरे वनडे के लिए टीम चुनने में काफी परेशानी होने वाली है। वनडे सीरीज के दोनों मैच में दो अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ पारी की शुरुआत करने वाले रोहित तीसरे मैच में भी सलामी जोड़ी में बदलाव कर सकते हैं। 
विज्ञापन


युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना से उबर चुके हैं और अब रोहित के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। भारतीय टीम में फिलहाल छह बल्लेबाज ओपनिंग के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें कप्तान रोहित के अलावा शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं। हालांकि, रोहित का सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलना तय है, लेकिन उनका साथी कौन होगा। इसका फैसला अब तक नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


रोहित के साथ धवन कर सकते हैं ओपनिंग
भारतीय टीम में तीसरे वनडे में शिखर धवन की वापसी हो सकती है। धवन कोरोना संक्रमित होने की वजह से शुरुआती दो मैच नहीं खेले थे। वो रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था और रोहित के साथ पारी की शुरुआत करते हुए उनके आंकड़े शानदार हैं। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली तीसरे नंबर पर खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यक्रम में फिर होगा बदलाव
धवन के टीम में आने पर पंत एक बार फिर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में पंत चौथे और राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इस स्थिति में सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किया जा सकता है। छठे नंबर पर दीपक हुड्डा और सातवें नंबर पर वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर को मौका दिया जा सकता है, जिन्होंने अफ्रीका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव की संभावना कम है। 


भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर/दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, युजवेन्द्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed