फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs west indies: 2nd test, Preview

सीरीज में अजेय बढ़त लेने जमैका में उतरेगी टीम इंडिया

Fri, 29 Jul 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
India vs west indies: 2nd test, Preview
विराट कोहली - फोटो : Getty
एंटिगा में खेले गए पहले टेस्ट मैच मिली में ऐतिहासिक जीत से उत्साहित टीम इंडिया शनिवार से जमैका के किंगस्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरेगी तो उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी।
विज्ञापन


विराट कोहली की अगुआई में ब्लू आर्मी ने पहले टेस्ट में पारी एवं 92 रन से जीत हासिल कर उपमहाद्वीप के बाहर सबसे बड़ी जीत के साथ 2016-17 के सीजन की शुरुआत की है। टीम इंडिया सीरीज में इस लय को कायम रखना चाहेगी जोकि कोच अनिल कुंबले की पहली सीरीज है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


वैसे तो मेजबान वेस्टइंडीज की टीम कम अनुभवी है लेकिन सबीना पार्क की घास वाली हरी-भरी पिच मेहमान बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान ले सकती है। इस पिच का मिजाज एंटीगा के विपरीत माना जा रहा है जहां टीम इंडिया ने चार दिन में ही जीत हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली को गेंदबाजों के चयन को लेकर करनी होगी माथापच्ची

India vs west indies: 2nd test, Preview
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI

अभी यह कहना मुश्किल है कि घासयुक्त पिच को देखकर दोनों में से कौन सी टीम ज्यादा खुश होगी, लेकिन ऐसा लगता है कि घासयुक्त पिच से मेजबान टीम को मुकाबला थोड़ा संतुलित लगेगा। पहले टेस्ट में जीत के मायने यह नहीं हैं कि भारतीय टीम बेफिक्र होकर दूसरे टेस्ट में उतरेगी। एंटीगा और सबीना पार्क के हालात जुदा हैं। इसके अलावा अभी सीरीज का पहला ही मैच हुआ है और तीन मुकाबले बाकी हैं।

जमैका टेस्ट में मुद्दा टीम संयोजन का भी है कि कप्तान विराट कोहली फिर पांच गेंदबाजों के साथ उतरना चाहेंगे या नहीं। यदि वेस्टइंडीज ने एक या दो अतिरिक्त पेसर उतारे तो कोहली को अतिरिक्त बल्लेबाज का विकल्प लेकर चलना होगा।

भारत के शीर्ष 3 बल्लेबाज मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एंटीगा टेस्ट में खास कुछ नहीं कर सके थे। फिर कोहली को अपने गेंदबाजों पर पड़ने वाले भार को लेकर भी सोचना होगा। अतिरिक्त बल्लेबाज के उतारे जाने से तीन तेज गेंदबाजों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा और एक गेंदबाज कम चुनना पड़ेगा।

ऐसे में ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी का चयन किया जा सकता है जो निचले मध्यक्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में अमित मिश्रा को बाहर बैठना पड़ेगा क्योंकि पहले टेस्ट में अश्विन ने शतक जड़ा था और 83 रन देकर सात विकेट भी लिए थे।

मुरली विजय की चोट टीम इंडिया को कर रही परेशान

India vs west indies: 2nd test, Preview
टीम इंडिया - फोटो : PTI

टीम इंडिया अपनी एकादश में बदलाव नहीं करना चाहेगी लेकिन सलामी बल्लेबाज मुरली विजय की चोट उसके लिए चिंता का सबब है। दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता पर अभी सवाल खड़े हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या वह पूरी तरह फिट हैं। पहली पारी में बल्लेबाजी के समय उनके शैनोन ग्रैबिएल की गेंद अंगूठे पर लग गई थी।

वेस्टइंडीज की दोनों पारियों में वह फील्डिंग के लिए भी नहीं उतरे थे। दूसरे टेस्ट की तैयारियों के तहत विजय ने बुधवार को नैट प्रैक्टिस जरूर की थी लेकिन बृहस्पतिवार को वैकल्पिक अभ्यास में वह नहीं उतरे। यह सवाल अभी खड़ा है कि क्या टीम प्रबंधन उन्हें उतारने का जोखिम उठाएगा जबकि उनके पास लोकेश राहुल के रूप में विकल्प मौजूद है। लोकेश राहुल ने अभ्यास मैच में अच्छा स्कोर भी किया था। 

पिछले 8 साल से सबीना पार्क में पांच दिन तक नहीं खेला जा सका कोई टेस्ट मैच

India vs west indies: 2nd test, Preview
टीम इंडिया - फोटो : twitter

अगर पिछले रिकॉर्ड को देखें तो सबीना पार्क में 2008 के बाद कोई भी टेस्ट पांच दिन नहीं चला है। 2008 में मैच पांच दिन चला था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 98 रन से जीता था। उसके बाद से पांच टेस्ट हो चुके हैं और सभी चार दिन में समाप्त हुए हैं जिसमें 2011 का वह मैच भी शामिल है जिसमें भारतीय टीम ने 63 रन से जीत हासिल की थी।

वेस्टइंडीज ने अपना अंतिम टेस्ट यहां पिछले साल गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जोकि चौथे दिन लंच के बाद खत्म हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed