{"_id":"594f4d5f4f1c1b803a8b484f","slug":"india-vs-west-indies-2nd-one-day-match-preview-25-june-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे आज, दिग्गजों के जगह युवाओं को मिलेगा मौका!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे आज, दिग्गजों के जगह युवाओं को मिलेगा मौका!
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे खेला जाएगा। बारिश और युवराज सिंह की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। दोनों टीमों के बीच वर्षा बाधित पहले वनडे में शुक्रवार को 39.2 ओवरों का ही खेल हो पाया उसके बाद लगातार बारिश ने मैच को रद्द करा दिया। मेहमान टीम ने तीन विकेट पर 199 रन बनाए थे जिसमें शिखर धवन 87 और अजिंक्य रहाणे ने 62 रन का योगदान दिया था।
दूसरे वनडे में भारतीय टीम एकादश में बदलाव की संभावना नहीं है। यह मैच उसी क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा जहां पहला मैच धुल गया। रहाणे के लिए अर्द्धशतकीय पारी मनोबल बढ़ाने वाली रही होगी। रहाणे ने पहले विकेट पर शिखर धवन के साथ 132 रन की साझेदारी की। चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाकर गोल्डन बैट अवॉर्ड जीतने वाले शिखर धवन की शानदार फॉर्म लगातार जारी है।
भारतीय टीम को अपने युवा खिलाड़ियों को आजमाने के लिए पूरे मैच की जरूरत है। यह दौरे रिजर्व बैंच की परख के लिए आदर्शपूर्ण माना जा रहा है। चाइनामैन कुलदीप यादव की वनडे में आजमाइश होनी है। पहले मैच में उन्हें रविंद्र जडेजा की जगह शामिल किया गया था।

युवराज की फॉर्म है चिंता का सबब
युवराज सिंह
- फोटो : Es
मौसम पर तो किसी का नियंत्रण है नहीं लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली अनुभवी युवराज की फॉर्म को लेकर जरूर कुछ चिंतित होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में अर्द्धशतक लगाने वाले युवराज उसके बाद प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने सात, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 23 और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 22 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ धुले पहले वनडे में भी वह केवल चार रन का योगदान दे पाए। युवराज के अनुभव और क्षमता पर बहस नहीं की जा सकती लेकिन 35 से ज्यादा उम्र के युवराज अब अपने सुनहरे दिनों की परछाई बनकर रह गए हैं। अब उनकी फील्डिंग भी पहले जैसी शानदार नहीं रही है। कप्तान कोहली भी उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में नहीं आजमा रहे हैं।
पूर्व कप्तान और भारत की अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में कहा था कि टीम प्रबंधन को यह देखना होगा कि क्या 2019 विश्व कप टीम में वह युवराज को देखते हैं या नहीं। विश्व कप में अब दो साल बचे हैं और इस दौरान टीम को 45-50 वनडे मैच खेलने हैं। खासतौर पर तब जबकि बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा मनीष पांडेय भी फिट होने का इंतजार कर रहे हैं।