IND Inning
263/1 (27.1 ov)
Target: 406
Virat Kohli 0(3)*
Shubman Gill 147 (88)
IND need 143 runs in 22.5 remaining overs
{"_id":"6abd0b636fe7ab5010086961","slug":"india-vs-west-indies-2nd-odi-kuldeep-yadav-stats-fewest-odis-to-200-wickets-auqib-nabi-unwanted-record-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप के 200 वनडे विकेट पूरे: सबसे तेजी से ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय, नबी के नाम जुड़ा कौन सा अनचाहा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुलदीप के 200 वनडे विकेट पूरे: सबसे तेजी से ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय, नबी के नाम जुड़ा कौन सा अनचाहा रिकॉर्ड
Wed, 30 Sep 2026 06:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:45 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में कुलदीप यादव ने बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। कुलदीप वनडे में सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। आइए जानते हैं कुलदीप ने किसके रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। कुलदीप ने वनडे में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेजी से ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ मोहम्मद शमी हैं। वहीं, इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले आकिब नबी के लिए यह यादगार दिन नहीं रहा और उनके नाम अनचारा रिकॉर्ड जुड़ गया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम
- फोटो : ANI
वेस्टइंडीज ने पहली बार पार किया 400 रनों का आंकड़ा
वेस्टइंडीज ने भारत के सामने दूसरे वनडे में 406 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की मदद से 50 ओवर में सात विकेट पर 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है और कैरेबियाई टीम ने पहली बार इस प्रारूप में 400 रनों का आंकड़ा पार किया है।
वेस्टइंडीज के लिए कैंपबेल ने कप्तान शाई होप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। इसके बाद जांगू और होप के बीच तीसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी हुई जिससे वेस्टइंडीज विशाल स्कोर तक पहुंच सका। इन तीनों के अलावा रोस्टन चेज ने नाबाद 29 रन बनाए जिससे वेस्टइंडीज 400 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। होप ने 104 और कैंपबेल ने 102 रन बनाए। वहीं, केसी कार्टी ने 9, अल्जारी जोसेफ ने 8 और कीमो पॉल ने तीन रन बनाए। शमार जोसेफ 14 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।

अगरकर को पीछे छोड़ा
कुलदीप भारत के लिए वनडे में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने 123 मैचों में ऐसा किया। इस मामले में कुलदीप ने पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को पीछे छोड़ा। अगरकर ने 133 पारियों में वनडे में 200 विकेट पूरे किए थे। वहीं, मोहम्मद शमी ने इस प्रारूप में 104 पारियों में 200 विकेट लिए थे।
वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय

| गेंदबाज | मैच |
|---|---|
| मोहम्मद शमी | 104 |
| कुलदीप यादव | 123 |
| अजित आगरकर | 133 |
| जहीर खान | 144 |
| अनिल कुंबले / जवागल श्रीनाथ | 147 |
स्पिनरों में तीसरे स्थान पर कुलदीप
कुलदीप वनडे में सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले तीसरे स्पिनर हैं। कुलदीप ने 6319 गेंदों पर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं, सकलेन मुश्ताक ने 5451 गेंदों पर वनडे में 200 विकेट पूरे किए थे, जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान ने 5782 गेंदों पर ऐसा किया था। कुलदीप इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा से आगे निकल गए हैं जिन्होंने 6385 गेंदों पर वनडे में 200 विकेट पूरे किए थे।

आकिब नबी
- फोटो : BCCI
महंगे साबित हुए आकिब नबी
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से आकिब नबी को डेब्यू का मौका मिला, लेकिन वह उसे यादगार नहीं बना सके। नबी ने 8.5 ओवर में 84 रन लुटाए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। आकिब नबी ने 84 रन दिए जो किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा वनडे डेब्यू पर लुटाए सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने करसन घावरी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1975 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 11 ओवर में 83 रन दिए थे। उनका 9.51 का इकॉनमी रेट किसी भी गेंदबाज के वनडे डेब्यू (कम से कम 30 गेंदें फेंकने के मामले में) सबसे खराब है।