फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies 2nd ODI Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain

IND vs WI Playing 11: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में इस दिग्गज की होगी वापसी, ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

Wed, 09 Feb 2022 04:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Feb 2022 04:32 AM IST
सार

उपकप्तान राहुल ने अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहले वनडे से छुट्टी ली थी। अब दूसरे वनडे में वह वापसी करेंगे। उनकी वापसी से कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब कप्तान और टीम मैनेजमेंट को यह सोचना है कि राहुल को किस पोजिशन पर खिलाना है।

विज्ञापन
India vs West Indies 2nd ODI Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले वनडे में विंडीज को छह विकेट से हारया था। अब वेस्टइंडीज वापसी की कोशिश करेगा, वर्ना उसे सीरीज से हाथ धोना पड़ेगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के लिए दूसरे वनडे में टीम चुनना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


राहुल इस वजह से नहीं खेले थे पहला वनडे
उपकप्तान राहुल ने अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहले वनडे से छुट्टी ली थी। अब दूसरे वनडे में वह वापसी करेंगे। उनकी वापसी से कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब कप्तान और टीम मैनेजमेंट को यह सोचना है कि राहुल को किस पोजिशन पर खिलाना है। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर राहुल बतौर ओपनर फेल रहे थे। 
विज्ञापन


ओपनिंग की जगह मध्यक्रम में खेल सकते हैं राहुल
ऐसे में राहुल को चौथे नंबर पर आजमाया जा सकता है। वहीं, मयंक अग्रवाल रोहित के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। पहले वनडे में ईशान किशन ने रोहित के साथ ओपनिंग की थी। ऐसे में ईशान और दीपक हूडा को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। दीपक पिछले मैच में खेले थे और यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक हूडा ने पहले वनडे में अच्छी बल्लेबाजी की
दीपक ने पहले वनडे में 32 गेंदों पर 26 रन की नाबाद पारी खेली थी और भारत की जीत में अहम योगदान निभाया था। अगर राहुल ओपनिंग उतरते हैं, तो मयंक को बाहर बैठना होगा। इसके बाद टीम मैनेजमेंट को यह सोचना होगा कि हूडा और ईशान में से किसे मौका दिया जाए। हालांकि, हूडा स्पिनर हैं, इसलिए उन्हें तरजीह दी जा सकती है।

पंत की जगह ईशान को शामिल किया जाना मुश्किल
पिछले वनडे में ऋषभ पंत ने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं किया था, लेकिन भारत का यह विकेटकीपर वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल है, जिसके कारण पंत की जगह ईशान को शामिल किया जाना मुश्किल है। टीम इंडिया में एक और बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले मैच में कुछ खास नहीं करने वाले शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर या नवदीप सैनी को खिलाया जा सकता है। हालांकि, ऐसा होना मुश्किल है।

धवन और श्रेयस ने भी की प्रैक्टिस
यह भी देखना होगा कि शिखर धवन और श्रेयस अय्यर भी कोरोना निगेटिव आ चुके हैं और मंगलवार शाम को उन्होंने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। ऐसे में धवन को प्लेइंग 11 में जगह दिया जा सकता है। अगर धवन टीम में आते हैं, तो वह रोहित के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। ऐसे में राहुल को मध्यक्रम में खिलाया जाएगा। इस स्थिति में सूर्यकुमार या दीपक हूडा में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा। 


भारत की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर/दीपक चाहर/नवदीप सैनी/, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

धवन के खेलने पर संभावित प्लेइंग-11
शिखर धवन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा/केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर/दीपक चाहर/नवदीप सैनी/, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed