फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies 2018 first test match preview

राहुल-पृथ्वी करेंगे पारी का आगाज, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला आज

Wed, 03 Oct 2018 10:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
India vs West Indies 2018 first test match preview
टीम इंडिया

विराट एंड कंपनी गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए जब मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य इंग्लैंड में मिली शिकस्त को पीछे छोड़ अपनी सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखने का होगा। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के कड़े दौरे से पहले टीम संयोजन को आजमाने का भी होगा।

विज्ञापन


भारतीय टीम को पिछले नौ महीनों में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे समय में वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत से भारतीय टीम का मनोबल बढ़ेगा जिसे नवंबर में शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे में फिर से कड़ी परीक्षा से गुजरना है।

विज्ञापन

तीन स्पिनर उतरेगा भारत

लोकेश राहुल प्रतिभाशाली पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर पारी का आगाज करेंगे। इनकी जोड़ी भले ही यहां चल जाए लेकिन जरूरी नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया में वह चल सके जहां की परिस्थितियां पूरी तरह भिन्न हैं। शॉ को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल पर तरजीत दी है। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे में कई बदलाव करने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी। इसके बाद सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और शिखर धवन को अपनी जगह गंवानी पड़ी।

यहां तक कि इंग्लैंड दौरे में बेंच पर बैठे रहने वाले करुण नायर को बाहर करने पर भी सवाल उठने लग गए हैं। इसीलिए नई सलामी जोड़ी उतारी जा रही है। गेंदबाजी विभाग की बात करें तो भारत तीन स्पिनरों आर अश्विन, रविंद्र  जडेजा और कुलदीप यादव के साथ उतरेगा। उमेश यादव और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। चोटिल हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में जडेजा आलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। एशिया कप में वनडे में शानदार वापसी करने वाले जडेजा अपने घरेलू मैदान पर चमक बिखेरने के लिए तैयार होंगे।

 

पंत पर रहेगी निगाह

युवा विकेटकीपर ऋ षभ पंत पर भी निगाह रहेगी। पंत ने ओवल में 114 रन की पारी खेलकर टीम में अपनी जगह सुरक्षित रखी है। ओवल में अपने पदार्पण पर 56 रन बनाने वाले हनुमा विहारी को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलेगी क्योंकि टीम पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेलेगी। भारत की यह सबसे दमदार टीम नहीं है लेकिन तब भी वह अनुभवहीन वेस्टइंडीज पर दबदबा बनाने में सक्षम है।

विंडीज के पांच खिलाड़ी ही खेले हैं भारत में
कैरेबियाई टीम में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन उन्हें भारत में खेलने का खास अनुभव नहीं है। उसकी 15 सदस्यीय टीम में से सिर्फ पांच को ही भारत में टेस्ट खेलने का अनुभव है। इनमें तेज गेंदबाज केमार रोच भी शामिल हैं जो बारबाडोस में अपनी नानी के निधन के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनके अलावा बिशू, ब्रेथवेट, पावेल और गैब्रियल शामिल ही भारत में खेले हैं। कोच स्टुअर्ट लॉ की देखरेख में टीम ने कुछ अच्छे परिणाम दिए हैं। उसने पिछले साल इंग्लैंड को लीड्स में हराया जिसमें शाई होप ने 147 और नाबाद 118 रन की पारियां खेली थी। वेस्टइंडीज स्वदेश में श्रीलंका के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने और बांग्लादेश पर 2-0 की जीत दर्ज करने के बाद भारत दौरे पर आ रहा है।

 

विज्ञापन

टीमें :

भारत (अंतिम 12) : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ,  चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, क्रेग ब्रैथवेट, रोस्टन चेज, शेन डोविच, शैनन गैब्रियल, जहमार हैमिल्टन, शिमरान हेटमायर, शाई होप, शेरमेन लुईस, केमो पॉल, कीरेन पॉवेल, जोमेल वार्रिकैन।

नंबर गेम
-05 साल बाद भारत में टेस्ट खेलेगी विंडीज टीम। उसने आखिरी बार 2013 में सचिन कविदाई सीरीज में भाग लिया था
-45 टेस्ट वेस्टइंडीज ने भारत में खेले हैं, जिसमें 14 जीते, 11 हारे और 20 ड्रॉ रहे हैं
-94 टेस्ट खेले हैं दोनों टीमों में अब तक जिसमें से भारत ने 28 और विंडीज ने 30 जीते हैं। 36 ड्रॉ रहे हैं
कोहली में कप्तानी में घर में हारा सिर्फ एक टेस्ट : विराट ने 2015 में टीम इंडिया की कमान संभाली थी। तब से भारत ने घर में 19 टेस्ट खेले, जिसमें से 13 जीते और पांच ड्रॉ रहे हैं। उसे एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के हाथों पिछले साल फरवरी में पुणे में 333 रन से मिली थी।

मैच का प्रसारण: सुबह 9:30 बजे से
स्टार स्पोर्ट्स 1, 2 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed