{"_id":"579213844f1c1bc148c4bcd2","slug":"india-vs-west-indies-1st-test-day-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली के दोहरे शतक के बाद अश्विन ने भी ठोंक दिया शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली के दोहरे शतक के बाद अश्विन ने भी ठोंक दिया शतक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Jul 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली ने रचा इतिहास
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटिगा में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोहरा शतक लगा कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही वह ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं जिसने कैरिबियाई धरती पर यह आंकड़ा पार किया है।
विराट कोहली का विकेट गैब्रिएल ने लिया जब लंच के बाद गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट में चली गई। विराट ने अश्विन के साथ पांचवें विकेट पर 168 रन की साझेदारी की। विराट से प्रेरणा पाकर अश्विन (113) ने भी टेस्ट मैच में अपना तीसरा शतक जड़ दिया। दिलचस्प तो यह है की उनके तीन शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ ही बने हैं। भारत के लिए अमित मिश्रा ने भी 53 रन की पारी खेली। चायकाल के बाद कोहली ने 8 किकेट पर 566 रन के बाद पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन
दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 31 रन बना लिए। ओपनर क्रैग ब्राथवेट के साथ नाइटवॉचमैन देवेंद्र बीशू क्रीज पर हैं। भारत के लिए इकलौती सफलता मोहम्मद शमी के नाम रही
विज्ञापन
लाइव स्कोरकार्ड
कोहली ने विदेशी जमीन पर दोहरा शतक लगाकर अपने पिछले 169 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके साथ ही वह विदेशी जमीन पर दोहरा शतक बनाने वाले वो पहले भारतीय कप्तान भी बन गये हैं। इससे पहले विराट कोहली का प्रथम श्रेणी में श्रेष्ठ स्कोर 197 रन था। जबकि टेस्ट में उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 169 रन था जो उन्होंने दिसंबर 2014 में मेलबर्न किकेट मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।