फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs UAE Lowest totals For Men's T20 Asia Cup UAE innings highlights Dubai International Cricket Stadium

IND vs UAE: यूएई ने बनाया एशिया कप टी20 का दूसरा न्यूनतम स्कोर, कुलदीप ने नौवें ओवर में इस तरह पलटा पासा

Wed, 10 Sep 2025 09:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 10 Sep 2025 09:51 PM IST
सार

भारत ने यूएई की पारी 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट कर दी। यह किसी टीम का एशिया कप टी20 में दूसरा न्यूनतम स्कोर है। यूएई ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन
India vs UAE Lowest totals For Men's T20 Asia Cup UAE innings highlights Dubai International Cricket Stadium
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से एशिया कप के अपने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन किया है। भारत ने यूएई की पारी 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट कर दी। यह किसी टीम का एशिया कप टी20 में दूसरा न्यूनतम स्कोर है। यूएई ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले यूएई की टीम इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ 2016 में नौ विकेट पर 81 रन बना चुकी है। 
विज्ञापन

16 मैचों बाद भारत ने जीता टॉस 
भारत ने यूएई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सभी प्रारूप में 16 मैचों बाद यह पहली बार था जब भारत ने टॉस जीता। तेज गेंदबाजी आक्रामण का जिम्मा जसप्रीत बुमराह ने संभाला और वह एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के तौर पर उतरे। बुमराह 438 दिन बाद भारत के लिए टी20 मुकाबला खेलने उतरे। उन्होंने आखिरी बार टीम के लिए 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत करने की कोशिश की और सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। लेकिन भारत को पहली सफलता बुमराह ने अलीशान शराफू को आउट कर दिलाई। इसके बाद यूएई के बल्लेबाज साझेदारी के लिए तरस गए। हालांकि, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने नौवें ओवर में मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नौवां ओवर डालने के लिए कुलदीप को गेंद सौंपी और उन्होंने इस ओवर में तीन विकेट लेकर उसकी पारी पूरी तरह लड़खड़ा दी।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों के सामने बेदम दिखा यूएई का बल्लेबाजी आक्रमण
भारत की घातक गेंदबाजी यूनिट के खिलाफ यूएई के बल्लेबाजों का जोर नहीं चला और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। उनके आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। यूएई की पारी की शुरुआत कप्तान मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। पहला झटका टीम को 26 रन पर लगा, जब जसप्रीत बुमराह ने अलीशान शराफू (22 रन) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद मोहम्मद जोहेब (2 रन) भी 29 के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। नौवें ओवर में कुलदीप यादव ने कमाल दिखाया और एक ही ओवर में तीन विकेट झटके। उन्होंने राहुल चोपड़ा (3), कप्तान मोहम्मद वसीम (19) और हर्षित कौशिक (2) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद यूएई का स्कोर 50 पर ही पांच विकेट खो बैठा। 

51 रन पर शिवम दुबे ने आसिफ खान (2) को आउट कर छठा झटका दिया। फिर 52 रन पर अक्षर पटेल ने सिमरनजीत सिंह (1) को एलबीडब्ल्यू कर सातवां विकेट गिराया। जल्द ही दुबे ने ध्रुव पराशर (1) और जुनैद सिद्दीकी (2) को भी आउट कर दिया। अंतिम झटका कुलदीप यादव ने दिया, जब हैदर अली (1) को संजू सैमसन ने कैच पकड़ा। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, जबकि शिवम दुबे ने तीन विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली। यूएई की पूरी टीम बेहद सस्ते स्कोर पर सिमट गई और भारतीय गेंदबाजों का दबदबा पूरी पारी में देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed