{"_id":"d8703594-e992-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"india-vs-srilanka-match-preview-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जीती टीम इंडिया तो बादशाहत और होगी मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज जीती टीम इंडिया तो बादशाहत और होगी मजबूत
पोर्ट ऑफ स्पेन
Updated Thu, 11 Jul 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से बाधित मैच में श्रीलंका को हराकर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल का टिकट कटाने वाले भारतीय टीम बृहस्पतिवार को खिताब के लिए एक बार फिर एंजेलो मैथ्यूज एंड कंपनी के सामने होगी।
विज्ञापन
सीरीज के आखिरी लीग मैच में भारत ने मंगलवार को श्रीलंका पर 81 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। वनडे क्रिकेट में शीर्ष पर काबिज टीम इंडिया अगर आज सीरीज पर कब्जा जमा लेती है तो उसका शीर्ष पायदान पर कब्जा और मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
वनडे रैंकिंग में भारत 121 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। भारत के बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया है जिसके 113-113 अंक हैं।
हालांकि सीरीज के शुरुआत में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन जिस तरह टीम इंडिया ने पलटवार किया उससे साबित हो गया कि यह विश्व चैंपियन टीम है।
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण भले ही बाहर हों लेकिन उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी संभाल रहे विराट कोहली ने साबित कर दिया है कि वह यह जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं।
विराट के नेतृत्व में टीम ने श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जिस अंदाज में वापसी की उससे साफ है कि फाइनल मुकाबले में भी यह टीम बिल्कुल इसी अंदाज में एक बार फिर जीत दर्ज कर सकेगी।
टीम ने अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुए खेल के सभी विभागों में व्यापक सुधार किया है। पिछले मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पस्त करने वाले गेंदबाजों का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा था।
खासतौर पर युवा गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मात्र आठ रन पर चार विकेट लेकर नायाब प्रदर्शन किया। दूसरी ओर श्रीलंका पिछली हार को भुलाते हुए खिताब कब्जाने की कोशिश करेगी।
ऐसे में दो एशियाई टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत रोमांचक होने की पूरी संभावना है।
लेकिन बारिश का रहेगा साया
भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
पोर्ट ऑफ स्पेन में होने वाले सभी मैच बारिश से प्रभावित रहें हैं और मैच का नतीजा डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर निकला है। ऐसे में क्रिकेटप्रेमी यही प्रार्थना करेंगे कि इस मैच से इंद्रदेव दूर ही रहे तो अच्छा रहेगा।
‘टूर्नामेंट में वापसी करना और अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचने से मैं बहुत खुश हूं। मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हमारी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
जब तीन अच्छी टीमें एक टूर्नामेंट में खेल रही हों तो कुछ भी हो सकता है। हम बारिश के कारण मैच में बाधा से परेशान नहीं थे।
हमारे प्रदर्शन ने यह दिखाया है कि जब कोई टीम अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करती है तो क्या हो सकता है।’- विराट कोहली, कप्तान, भारत
‘लगातार तीन दिन खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है और यह मानसिक और शारीरिक तौर पर थका देता है। फाइनल तक पहुंचने तक हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है।
उम्मीद करते हैं कि हम खिताबी मुकाबले में भारत को हराएंगे।’ एंजेलो मैथ्यूज, कप्तान, श्रीलंका
नंबर गेम--
142 : मैच दोनों टीमों ने कुल खेले हैं। भारत ने 77 जीते, 53 हारे, 01 टाई और 11 बेनतीजा रहे।
16 : भारत ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले। 07 जीते जबकि 09 में उसे हार मिली।