फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka Women Indian Womens cricket team led by Harmanpreet to prepare for Commonwealth Games will compete with Sri Lanka

India vs Sri Lanka Women: हरमनप्रीत की अगुवाई में राष्ट्रमंडल खेल की तैयारी करने उतरेगी महिला टीम, श्रीलंका से मुकाबला

Wed, 22 Jun 2022 10:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Jun 2022 10:56 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार से यहां श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सभी प्रारूपों की नई कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में नई शुरुआत के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन
India vs Sri Lanka Women Indian Womens cricket team led by Harmanpreet to prepare for Commonwealth Games will compete with Sri Lanka
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार से यहां श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सभी प्रारूपों की नई कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में नई शुरुआत के इरादे से उतरेगी। बर्मिंघम में आगामी राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए यह सीरीज टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


विश्व कप के बाद पहली बार खेलेगा भारत 
यह महिला वनडे विश्व कप 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज के संन्यास लेने के बाद भी भारतीय टीम पहली बार खेलेगी। निजी तौर पर कप्तान हरमनप्रीत की नजरें मिताली को पीछे छोड़ने पर टिकी होंगी। 33 साल की हरमनप्रीत ने 121 मैच में 2,319 रन बनाए हैं और उन्हें खेल के सबसे छोटे प्रारूप में मिताली को पीछे छोड़ने के लिए 46 रन की दरकार है। हालांकि, मेजबान श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में 0-3 से हार का सामना कर भारत के खिलाफ खेलने जा रही है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम बार खेला था भारत
भारत ने पिछला टी-20 मैच इस साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत को मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार से काफी उम्मीदें होंगी। हालांकि, टीम को ओशादी रणसिंघे और कप्तान अटापट्टू जैसी श्रीलंका की अनुभवी खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा। श्रीलंका को अपने घर में मैच खेलने का फायदा भी मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 विश्व कप में श्रीलंका से जीता था भारत 
दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत फरवरी, 2020 में आईसीसी टी-20 विश्व कप के दौरान हुई थी। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया था। उस वक्त राधा 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनी थीं। वहीं शेफाली ने 47 रन की पारी खेली थी। 


भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा- हमारी सभी शीर्ष बल्लेबाज और गेंदबाज इस सीरीज के लिए फिट हैं। खिलाड़ियों से बातें करते रहना और राष्ट्रमंडल खेलो के लिए टीम के सही संयोजन का पता लगाना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed