INDvSL: विराट कोहली के नाम रहा दूसरा दिन, श्रीलंका के तीन विकेट सस्ते में निपटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहली पारी 536/7 रन पर घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका ने 44.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं और अभी वो भारत से 405 रन पीछे हैं। फिलहाल क्रीज पर एंजलो मैथ्यूज 57* और दिनेश चांडीमल 25* रन बनाकर नाबाद हैं।
वहीं मैच का दूसरा दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम रहा। कोहली ने 287 गेंदों पर 25 चौकों की मदद से 243 रन की विराट पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने भी एक विकेट झटका।
ये भी पढ़ेंः INDvSL: शतक बनाकर कैरीबियाई खिलाड़ियों के अंदाज में जमकर नाचे मुरली विजय
श्रीलंका को पहला झटका मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में करुनारत्ने के तौर पर दिया। करुनारत्ने पहली ही बॉल पर विकेट कीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट होकर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। इसके बाद आए धनंजय डीसिल्वा 14 गेंदों पर 1 रन बनाकर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की बॉल पर एलबीडब्ल्यू होकर आउट हुए।
कप्तान विराट कोहली ने की रन बरसात
पहली बार श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे स्पिनर दिलरुवान परेरा के तौर पर टीम को तीसरा झटका लगा। रविंद्र जडेजा ने उन्हें एलबीडब्लू आउट किया। परेरा ने 54 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 42 रन बनाए।
टीम इंडिया की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 243 रन बनाए। इसके अलावा दूसरे दिन सबसे अधिक रन रोहित शर्मा ने बनाए। शर्मा ने 102 बॉल पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। भारत ने दूसरे दिन की शुरूआत 371/4 के आगे से शुरू किया था।
मैच दो बार दिल्ली में भारी प्रदूषण के कारण भी बाधित हुआ। पहली बार जब बाधित होकर शुरू हुआ तो रविचंद्रन अश्निन 4 और जब दूसरी बार बाधित होकर शुरू हुआ तो विराट कोहली 243 रन पर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर संदाकन सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 33.5 ओवर में 167 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा गमागे ने 25.3 ओवर में 95 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं परेरा 31.1 ओवर में 145 रन देकर 1 विकेट लिया।
भारत ने पहले दिन चार विकेट गंवाकर 371 रन बनाए थे। टीम इंडिया को दूसरे दिन पहला झटका रोहित शर्मा के तौर पर लगा। लंच से ठीक पहले रोहित स्पिनर संदाकन की गेंद पर थर्ड मैन की ओर खेलने के चक्कर में विकेट कीपर परेरा को कैच थमा बैठे। रोहत ने 102 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली।
मैच का पहला दिन भी रहा टीम इंडिया के नाम
टीम इंडिया को दिन का दूसरा झटका रविचंद्रन अश्विन के तौर पर लगा। अश्विन को गमागे ने गली में परेरा के हाथों कैच आउट करवाया। अश्विन ने 16 गेदों पर 4 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया को कप्तान विराट कोहली के तौर पर सातवां झटका लगा। कोहली को संदाकन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 287 गेंदों पर 25 चौकों की मदद से 243 रन बनाए।
कोहली ने इस मैच में लगातार दूसरा दोहरा शतक लगाया। कोहली के करियर का यह छठा दोहरा शतक है। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो अब वो सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के दोहरे शतकों की बराबरी कर चुके हैं।
मैच का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। हालांकि शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा इस बार ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और दोनों 23-23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लेकिन सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और विराट कोहली ने इन दोनों के जल्द आउट होने के बाद टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
शानदार फॉर्म में चल रहे मुरली विजय ने 267 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 155 रन की पारी खेली। वहीं कोहली 156 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैच के अंतिम समय बाएं हाथ के स्पिनर संदाकन ने जरूर टीम इंडियो दो झटके दिए। उन्होंने मुरली विजय और उपकप्तान अजिंक्या रहाणे को विकेट के पीछे स्टंप करवाया। खराब फॉर्म से गुजर रहे रहाणे इस मैच में 1 रन बनाकर आउट हुए।