फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka third test feroz shah kotla fifth day live score card

INDvSL: टीम इंडिया की रिकॉर्ड 9वीं टेस्ट सीरीज जीत, दिल्ली टेस्ट ड्रॉ

Wed, 06 Dec 2017 04:53 PM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
amarujala.com-presented by: विकास कुमार Updated Wed, 06 Dec 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka third test feroz shah kotla fifth day live score card
Kohla Test - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 1-0 से अपने नाम कर ली। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला गया आखिरी और निर्णायक मैच बिना किसी नतीजे पर छूटा। टीम इंडिया इस मैच में मजबूत स्थिति पर नजर आ रही थी लेकिन आखिरी दिन श्रीलंका के 7 विकेट गिराने में नाकाम रही।  
विज्ञापन


मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया के गेंदबाज श्रीलंका के मात्र दो ही विकेट ले पाई। दिन के शुरूआत में ही बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने एंजिलो मैथ्यूज के तौर पर सफलता तो दिलाई, लेकिन  इसके बाद आए कप्तान चंडीमल ने धनंजय डीसिल्वा के साथ मिलकर श्रीलंका की पारी संभाली। 
विज्ञापन


हालांकि 36 के स्कोर पर चंडीमल को रविचंद्रन अश्विन आउट करने में कामयाब जरूर रहे लेकिन धनंजय डीसिल्वा लगातार दूसरी ओर टिके रहे और रन बनाते रहे। लेकिन धनंजय (119) को चोट के कारण मैदान छोड़कर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने इस पारी में अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने श्रीलंका को इस मैच में 410 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में लंकाई टीम ने 103 ओवर में 5 विकेट खोकर 299 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक रन धनंजय डीसिल्वा ने बनाए। डीसिल्वा ने नाबाद 119 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोशन सिल्वा ने 74 और निरोशन डिकवेला ने नाबाद 44 रन बनाए। 

ये भी पढ़ेंः ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट कोहली 

टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होने 31 ओवर में 81 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके अलावा अश्विन और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट लिया। 

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 536/7 रन पर घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका को 373 पर ऑल आउट करके 163 रन की बढ़ लेने में कामयाब रही। इसके बाद टीम इंडिया ने तेजी से बैटिंग करते हुए अपनी दूसरी पारी 246/5 रन पर घोषित की और श्रीलंका को 410 का लक्ष्य दिया।  
 

कोहली की वजह से याद किया जाएगा कोटला पर खेला गया मैच

india vs sri lanka third test feroz shah kotla fifth day live score card
विराट कोहली - फोटो : File
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (243) ने पहली पारी में करियर का छठा दोहरा शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के छह दोहरे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। इतना ही नहीं अब कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायल लारा के नाम था। उनके नाम बतौर कप्तान 5 दोहरे शतक हैं। 

कोहली ने गुस्से में आकर कर दी थी पारी घोषित

india vs sri lanka third test feroz shah kotla fifth day live score card
श्रीलंका टीम - फोटो : twitter
दिल्ली टेस्ट में कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपनी पहली पारी 536/7 रन पर घोषित की। मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई खिलाड़ी दिल्ली स्मॉग की वजह से मैदान में मास्क लगाकर फिल्डिंग करते हुए नजर आए। स्मॉग के कारण कई लंकाई खिलाड़ियों सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। स्मॉग की वजह से कई बार मैच को रोका भी गया, जिसकी वजह से विराट कोहली को बेहद ही गुस्से में टीम इंडिया की पहली पारी घोषित करते हुए देखा गया। 

चंदीमल और मैथ्यूज ने दिखाया शानदार खेल

india vs sri lanka third test feroz shah kotla fifth day live score card
चांडीमल और मैथ्यूज - फोटो : File
टीम इंडिया के 536 रन के जवाब में उतरी श्रीलंका टीम ने अपनी पहली पारी 373 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कप्तान दिनेश चंडीमल और एंजिलो मैथ्यूज ने शतकीय पारी खेली। मैथ्यूज ने 111 और चंडीमल ने 164 रन बनाए। चंडीमल के टेस्ट करियर का यह सवोत्तम स्कोर भी रहा। 

पहली पारी में टीम इंडिया को तरफ से इशांत-अश्विन ने 3-3 और शमी-जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed