फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka third odi at visakhapatnam twitter reaction after series win

INDvSL: टीम इंडिया को सीरीज जीत पर क्रिकेट जगत ने किया सलाम

Sun, 17 Dec 2017 10:51 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka third odi at visakhapatnam twitter reaction after series win
team india - फोटो : File
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए तीन वन-डे सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में टीम इंडिया ने शिखर धवन के नाबाद सेंचुरी और श्रेयस अय्यर के एक और फिफ्टी के बदौलत सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।  
विज्ञापन


विशाखापट्ट्नम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित के इस फैसले को कुलदीप यादव और यजुवेंदर चहल ने सही साबित करते हुए श्रीलंका को 215 रन पर ढेर कर दिया। दोनों ही स्पिनरों ने 3-3 विकेट झटके। 
विज्ञापन


216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा 7 रन बनाकर अकीला धनंजय के शिकार हुए। हाालांकि इसके अय्यर और धवन के बीच 135 रन की साझेदारी ने टीम इंडिया को 8 विकेट और 17.5 बॉल की शानदार सीरीज जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया की इस जीत पर ट्विटर पर कई लोगों ने बढ़ाई दी। जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैन ने लिखा है, 'एक और सीरीज और एक और जीत। पूरी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। पहले मैच में मिली हार के बाद जोरदार वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम करना सराहनीय है। टी20 के लिए मेरी शुभकामनाए।' 
 



श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महिला जयवर्धने ने लिखा है, 'टीम इंडिया बढ़िया खेली और सीरीज जीती। श्रीलंका को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन खेल में नहीं बनी रह सकी। हार से सीखने की जरूरत है और और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।'

 



क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा, 'टीम इंडिया ने यहां श्रीलंकाई गेंदबाजों के साख खिलवाड़ किया और धवन इस मैच को उनसे दूर ले गए।'
 



टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा, 'टीम इंडिया को बधाई, शाबाद लड़कों 2-1 की शानदार जीत'
 



पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजूम चोपड़ा ने लिखा, 'इस युवा टीम की सबसे बेहतर बात यह है कि जिसे भी मौका मिलता है वो उसे दोनों हाथ से लपक लेता है। चहल, कुलदीप, अय्यर... शानदार निशानी।'
 


इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ओपनर माइकल वॉगन ने लिखा, 'यजुवेंदर चहल पूरी तरह से एक लेग स्पिनर नजर आए।'
 



पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने लिखा, 'सबकुछ तय था श्रीलंका 50 ओवर में 325 प्लस रन बनाता, लेकिन कुलदीप यादव ने सब खत्म कर दिया।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed