टी-20 सीरीज का एलान, जानिए कब और किस देश के खिलाफ भिड़ेगा भारत?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की घरेलू टी-20 सीरीज का एलान हो गया है। अगले साल जनवरी में श्रीलंकाई टीम भारत का दौरा करेगी, जहां उसे मेजबान के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज खेलनी है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का मतलब ये है कि अब भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेगी। इसे वर्ल्ड टी-20 से ठीक पहले टीम इंडिया की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। बुधवार को बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने कार्यक्रम की घोषणा की।
पहला मैच पांच जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा। दूसरा इंदौर (7 जनवरी) तो तीसरे मैच की मेजबानी पुणे (10 जनवरी) को मिली है। भारत-श्रीलंका के बीच आखिरी एनकाउंटर निदहास ट्रॉफी में हुआ था। 2018 में हुई इस त्रिकोणीय सीरीज के खिताबी मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का मारकर दिनेश कार्तिक ने बांग्लादेश के मुंह से जीत छीनी थी।
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 14 मैच
8 अक्टूबर से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम 14 टी-20 मैच और कुल 4 सीरीज खेलने वाली है। टीम इंडिया नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 मैच खेलेगी। दिसंबर में वेस्टइंडीज भारत दौरे पर आएगी, जिसमें तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद जनवरी में श्रीलंकाई टीम भारत आएगी जिसमें तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।
इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम फरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी जहां 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड दौरे के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी दो महीने तक इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खेलेंगे। जिसमें हर खिलाड़ी कम से कम 14 मैच खेलेगा। मतलब टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों के पास उसकी तैयारी का भरपूर मौका है।