फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka: rains loom large over T-20 game in colombo

टी-20 मैच में बारिश का खतरा, टीम इंडिया श्रीलंका में यह इतिहास रचने से चूकेगी

Wed, 06 Sep 2017 02:45 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 06 Sep 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka: rains loom large over T-20 game in colombo
प्रेमदासा स्टेडियम
भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र टी-20 मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को दिनभर कोलंबो में बारिश होती रही। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा बारिश के साथ समाप्त हो जाएगा। बारिश की वजह से टीम इंडिया के ऐतिहासिक मिशन से चूकने की संभावना बढ़ गई है। 
विज्ञापन

श्रीलंका‌ ‌को है जीत का इंतजार

india vs sri lanka: rains loom large over T-20 game in colombo
मलिंगा और धोनी - फोटो : self
श्रीलंका इस मैच को जीतकर अब तक की मिली हार के बाद टूट चुके मनोबल को बढ़ाना चाहता है। लेकिन लगता है कि श्रीलंका को यह मौका नहीं मिल पाएगा। अभी तक दौरे में श्रीलंका को एक भी जीत नहीं मिली है। तीनों टेस्ट हारने के बाद श्रीलंका पांच वन डे की सीरीज भी 5-0 से हार गई है। बुधवार को प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों को टी-20 मैच खेलना है। लेकिन मंगलवार को दिनभर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने बुधवार को भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। यहां तक कि आने वाले सात दिनों तक कोलंबो में बारिश की संभावना जताई गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया इतिहास रचने से चूक जाएगी

india vs sri lanka: rains loom large over T-20 game in colombo
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
वैसे बारिश थमी तो विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया एक नया इतिहास रच सकती है। अगर टीम इंडिया यह अंतिम मैच जीतकर दौरे का समापन 9-0 से करती है तो वह ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2009-10 में तीन टेस्ट, पांच वन डे तथा एक टी-20 मैच में हराकर 9-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed