फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka, last test and high voltage drama

कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन टी-ब्रेक से पहले भी हुआ 'हाईवोल्टेज ड्रामा'

Tue, 01 Sep 2015 04:11 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka, last test and high voltage drama

कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन जहां टीम इंडिया ने 22 साल बाद इतिहास रच दिया वहीं अंतिम दिन भी मेजबान और मेहमान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच झगड़े होते रहे।

विज्ञापन


कोलंबो में आखिरी टेस्ट बल्ले और गेंद के रिकॉर्ड से ज्यादा आपसी विवादों के लिए ज्यादा चर्चाओं में रहा। पहली पारी में इशांत शर्मा श्रीलंकाई खिलाड़ियों से उलझते हुए नजर आए। उनके एक बाउंसर से धम्मिका प्रसाद चोटिल हुए, जिसका बदला उन्होंने दूसरी पारी में लिया।

विज्ञापन

दूसरी पारी में धम्मिका ने इशांत को लगातार बाउंसरों से अटैक किए। जब इशांत ने उन्हें अपने हेलमेट पर इशारा करते हुए सिर पर वार करने को उकसाया तो बाकी श्रीलंकाई क्रिकेटर इशांत से बारी-बारी उलझते चले गए। किसी तरह से अंपायर को मामले को निपटाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के अंतिम दिन भी यही नजारा चलता रहा। श्रीलंकाई बल्लेबाजों की दूसरी पारी में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस बार मामला शांत दिखने वाले आर अश्विन और कुशल परेरा के बीच का है।

अश्विन ने पकड़ा श्रीलंकाई बल्लेबाज का हाथ और फिर...

india vs sri lanka, last test and high voltage drama

कोलंबो टेस्‍ट मैच में शुरुआती चार दिन मैच में पकड़ बनाने के बाद टीम इंडिया को आखिरी दिन श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और नवोदित क्रिकेटर कुशल परेरा ने चौंकाया। छठे विकेट के लिए 135 रनों की शतकीय साझेदारी के साथ उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया।


हुआ यूं कि जब टी ब्रेक से कुछ देर पहले आर अश्विन की एक गेंद पर अर्धशतक जमाने के बाद कुशल परेरा कैच आउट हुए तो नजारा ही बदल गया। रोहित शर्मा उनका केच लपकने के बाद डांस की मुद्रा में दिखाई दिए तो बाकी क्रिकेटर आपस में ‌चीयर कर रहे थे।


पवेलियन की ओर बढ़ रहे परेरा अचानक ही वापस क्रीज पर आ गए और बल्ला दिखाकर भारतीय क्रिकेटरों को कुछ इशारे करने लगे। अश्विन ने उन्हें पकड़कर वापस जाने को कहा, अश्विन के साथ मौजूद अमित मिश्रा ने भी परेरा को वापस पवेलियन जाने की सलाह दी। कुछ क्षण रुकने के बाद परेरा बड़बड़ाते हुए वापस चल दिए।


दरअसल, जब परेरा आउट होकर क्रीज छोड़ रहे थे तो चीयर्स कर रहे किसी भारतीय क्रिकेटर ने परेरा को कुछ कहा। जो परेरा को नागवार गुजरा और वापस आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed