फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka: Fourth ODI, preview.

ईडन भी देखना चाहेगी कोहली की कप्तानी का कमाल

Wed, 12 Nov 2014 05:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Nov 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
India vs Sri Lanka: Fourth ODI, preview.
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने के कारण शेष वनडे सीरीज से भी हट जाने के बाद विराट कोहली के हाथों में टीम इंडिया की कमान बरकरार है। इस तरह से कोहली की टीम श्रीलंका पर क्लीन स्वीप के बेहद करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन


सीरीज का चौथा मैच गुरुवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डंस में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी सीरीज में जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं उससे श्रीलंका की टीम दोयम दर्जे की लग रही है। ऐसे में भारत को इस मैच में जीत के लिए अपने पिछले प्रदर्शन को ही दोहराना होगा।
विज्ञापन


सीरीज का दूसरा मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है। अब अगर वह सीरीज 5-0 से जीतती है तो पहले नंबर पर भारत की स्थिति और मजबूत हो जाएगी। 4-1 से सीरीज जीतने की स्थिति में भी भारत नंबर वन बना रहेगा लेकिन दक्षिण अफ्रीका से उसकी चुनौती बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उथप्पा और करण के पास बेहतरीन मौका

India vs Sri Lanka: Fourth ODI, preview.
भारत ने सीरीज के शेष दो मैचों के लिए ओपनर शिखर धवन को आराम दे दिया है और उनकी जगह विकेटकीपर-बल्‍लेबाज रॉबिन उथप्पा को मौका दिया गया है। उथप्पा ने आखिरी बार जून में अपना वनडे मैच खेला था। सभी की निगाहें उन्हीं पर होगी क्योंक‌ि आईपीएल में उन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। उनके पास भी वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का यह अंतिम मौका है।

दूसरी ओर, अंगूठे में चोट की वजह करीब 2 महीने तक क्रिकेट से दूर रहने वाले रोहित शर्मा की भी वापसी हुई है। रोहित ने श्रीलंका के ही खिलाफ अभ्यास मैच में शतक जमाकर जोरदार वापसी की थी।

हालांकि स्‍थानीय दर्शकों के लिए इस मैच में थोड़ी निराशा होगी क्योंकि पहले 3 मैचों की विकेटकीपिंग करने वाले रिदिमान साहा अंतिम 2 मैचों के लिए टीम से बाहर हैं। साहा स्‍थानीय खिलाड़ी हैं लेकिन इस मैच में वह मैदान पर नहीं दिखेंगे। जरूरत पड़ने पर अंबाती रायडू विकेटकीपिंग कर सकते हैं।

अंतिम 2 मैचों में युवा खिलाड़ियों के पास अपना दमखम दिखाने का बेहतरीन मौका है। आलराउंडर करण शर्मा, विनय कुमार और केदार जाधव को मौका दिया गया है, जबकि रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, साहा इशांत शर्मा, मुरली विजय, वरुण आरोन और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है।

तेज गेंदबाज उमेश यादव सीरीज में अब तक कामयाब रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट झटके हैं। गेंदबाज करण के इस मैच  में खेलने की संभावना है।

श्रीलंका की खास बचाने की चुनौती

India vs Sri Lanka: Fourth ODI, preview.
जहां तक श्रीलंकाई टीम का सवाल है तो उसके पास सीरीज गंवाने के बाद अपनी खास बचाने का मौका है। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज अपनी टीम को खराब प्रदर्शन से बाहर निकालने को बेताब होंगे। टीम के अनुभवी बल्‍लेबाज महेला जयवर्धने और ओपनर दिलशान तिलकरत्ने के बल्‍ले से रन निकल रहे हैं और ईडन में भी उनसे रन बनाने की उम्मीद होगी।

हालांकि टीम ने कुमार संगकारा समेत धम्मिका प्रसाद, सूरज रणदीव और उपल ‌थरंगा को भी अंतिम 2 मैचों के लिए आराम दिया है।

जबकि उपकप्तान दिनेश चंडीमाल, लाहिरू थिरिमने, अजंता मेंडिस और शामिंडा इरंगा को मौका दिया गया है। मेंडिस और इरंगा की फिरकी जोड़ी अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्‍लेबाजों पर अंकुश लगाने का काम कर सकती है। वैसे टीम को अनुभवी गेंदबाज लसित मलिंगा और रंगना हेराथ की कमी खल रही है।

ईडन में पिछले 4 मुकाबलों में भारत श्रीलंका को 2 बार हराने में सफल रहा है, जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed