फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka colombo fourth odi live score updates

SLvIND: टीम इंडिया ने लगाया जीत का 'चौका', श्रीलंका को दी 168 रन से करारी मात

Fri, 01 Sep 2017 08:04 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 01 Sep 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka colombo fourth odi live score updates
रोहित और कोहली - फोटो : cricwiz

भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की सीरीज के कोलंबो में खेले गए चौथे वनडे में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 168 रन से मात देकर जीत का चौका पूरा कर लिया है। टीम इंडिया द्वारा जीत के लिए दिए 376 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की बल्लेबाजी एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी के सामना बिखर गई और कुल 42.4 ओवर में महज 207 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। इसके अलावा और कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। भारत की तरफ से कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए। वहीं अक्षर पटेल और डेब्यूटेंट शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट हासिल किया।  

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को पहला झटका शार्दूल ठाकुर ने दिया था। शार्दूल ठाकुर ने अपने पदार्पण मैच में श्रीलंका के विकेट कीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को 14 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर विकेट के पीछे एमएस धोनी के हाथों कैच कराया। कुशल मेंडिस एक अनावश्यक रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए हैं। यह श्रीलंका का दूसरा विकेट था। दिलशान मुनावीरा को जसप्रीत बुमराह ने विकेट के पीछे एमएस धोनी के हाथों कैच कराया। यह श्रीलंका का तीसरा विकेट था। लहिरू थिरिमाने 18 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर शिखर धवन के हाथों सीमा रेखा के पास लपके गए। मिलिंडा सिरवर्धना को हार्दिक पांड्या की गेंद पर एमएस धोनी ने विकेट के पीछे लपका। सिरीवर्धना ने 39 रन बनाए। वानिंदु हसरंगा 22 रन बनाकर रन आउट हो गए। एंजेला मैथ्यूज 70 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर शार्दूल ठाकुर के हाथों सीमा रेखा पर लपके गए। 
विज्ञापन


इससे पहले चौथे वन डे में टीम इंडिया ने कोलंबो में रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 375 रन बनाए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के श्‍ातक के बाद मनीष पांडेय ने भी अर्धशतक जमाया। वह 50 रन पर नाबाद रहे। 300 वां वन डे खेल रहे एमएस धोनी ने नाबाद 49 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से एंजेला मैथ्यूज ने 2 विकेट लिए। मलिंगा, विश्वा फर्नांडो और अकिला धनंजय को एक-एक विकेट मिला। कोलंबो में इससे पहले सर्वाधिक स्कोर टीम इं‌डिया के ही नाम था। भारत ने 3 फरवरी 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट पर 363 रन बनाए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वा फर्नांडो ने शिखर धवन को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। उन्हें 4 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पुष्पाकुमारा ने लपका। टीम इंडिया का स्कोर इस समय महज 6 रन था। 

धवन के आउट होने के बाद कोहली और रोहित शर्मा ने जमकर बल्लेबाजी की और दर्शनीय शॉट लगाए। विराट कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वन डे कैरियर का 29 वां शतक जमाया। विराट ने 96 गेंदों में 17 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 131 रन बनाए। कोहली ने तेज बल्लेबाजी करते हुए महज 76 गेंदों में शतक जड़ ‌दिया। कोहली और रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी हुई। कोहली मलिंगा का वन डे में 300 वां शिकार बने। कोहली पारी के तीसवें ओवर में आउट हुए। इस वक्त टीम इं‌डिया का स्कोर 225 रन था। रोहित शर्मा ने भी सीरीज में अपना दूसरा शतक बनाया। रोहित ने 84 गेंद में शतक लगाया। यह रोहित का 13 वां अंतरराष्ट्रीय श्‍ातक है। 

विराट के आउट होने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाज थोड़ा हावी रहे। 35 वें ओवर में एंजेला मैथ्यूज ने एक ही ओवर में टीम इंडिया को दो झटके दिए। पहले उन्होंने हार्दिक पांड्या को हसरंगा के हाथों कैच कराया। पांड्या ने 19 रन बनाए। इसके तुरंत बाद रोहित श्‍ार्मा को भी विकेट के पीछे डिकवेला के हाथों कैच कराया। रोहित ने 104 रन बनाए। केएल राहुल के पास बड़ी पारी खेलने का मौका था, लेकिन वह एक बार फिर फ्लाप रहे। उन्हें धनंजय ने लगातार तीसरी बार अपना शिकार बनाया। राहुल ने 7 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया का कोई विकेट नहीं गिरा। एमएस धोनी और मनीष पांडेय के बीच 101 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। धोनी के नाम वन डे कैरियर में सबसे ज्यादा बार नाॅट आउट का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। धोनी वन डे कैरियर में 73 बार नाबाद रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलाक और श्रीलंका के चामिंडा वास वन डे कैरियर में 72 बार नाबाद रहे थे। इस सीरीज में धोनी तीन बार नाॅट आउट रहे हैं। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव और मनीष पांडेय को इस मैच में मौका दिया गया है। भुवनेश्वर कुमार, यजुवेंद्र चहल और केदार जाधव को आराम दिया गया है। 

टीम इंडिया गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जीत का 'चौका' लगाने के इरादे से उतरी है। भारतीय टीम फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त पर है। इस मैच के जरिए ठाकुर ने वन डे में पदार्पण किया है। मैच शुरू होने से पहले कोच रवि शास्‍त्री ने शार्दूल ठाकुर को वन डे कैप दी। कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंध धोनी को 300 वां वन डे ‌खेलने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का लक्ष्य श्रीलंका को 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने से रोकने का भी होगा। बता दें कि मौजूदा सीरीज का चौथा व पांचवां मैच महज एक औपचारिकता है, लेकिन मेजबान टीम के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। अगर श्रीलंका को 2019 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करना है तो उसे हर हाल में दोनों मुकाबले जीतना जरूरी है।

विराट कोहली की टीम पहले ही वन-डे सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। लिहाजा उन्होंने टीम में बदलाव किया है। मौजूदा सीरीज में मनीष पांडे, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को अब तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला था।

यह मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वनडे करियर का 300वां मैच है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर धोनी को एक उपहार देना चाहेगी। 

वहीं श्रीलंका की टीम बुरे दौर से गुजर रही है। तीसरे वन-डे में कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने वाले चमारा कपूगेदरा पीठ दर्द की समस्या के कारण चौथे मैच से बाहर हो गए हैं और टीम की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को सौंपी गयी है। मलिंगा वन-डे में श्रीलंका के 21वें कप्तान बनेंगे।

ये भी पढ़ें : श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 'तिहरा शतक' जड़ने उतरेंगे एमएस धोनी

दिनेश चंडीमल भी दाएं हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण मौजूदा सीरीज से बाहर हो चुके हैं। मेजबान टीम के नियमित कप्तान उपुल थरंगा दो वन-डे के लिए निलंबित है। ऐसे में मलिंगा को अपनी गेंदबाजी के समान कुछ अनोखा तरीका अपनाकर टीम को जीत की पटरी पर लौटाना होगा। 

श्रीलंका के गेंदबाजी विभाग में पिछले दो मैचों में सुधार देखने को मिला है और उसकी कोशिश भारतीय बल्लेबाजों को जल्दी आउट करके श्रीलंका को मौजूदा सीरीज में पहली जीत दिलाने की रहेगी।


टीम इस प्रकार हैः

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर। 

श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), दिलशान मुनावीरा, लहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, मिलिंडा सिरिवर्दना, मलिंडा पुष्पकुमारा, अकिला धनंजय, वानिंदू हसरंगा, विश्वा फर्नांडो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed