10:14 PM, 10-Jan-2020
श्रीलंका को 78 रन से हराकर भारत ने जीती टी-20 सीरीज
टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 78 रन से हराकर तीन मैचों टी-20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की। टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.5 ओवर में 123 पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से शिखर धवन (52) और केएल राहुल (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि विराट कोहली (26) मनीष पांडे (31*) और शार्दुल ठाकुर 22* रन रनों का योगदान दिया। वहीं, गेंदबाजी में भी भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा। भारत की तरफ से सैनी ने तीन, सुंदर और शार्दुल ने दो-दो, जबकि बुमराह ने एक विकेट झटके। वहीं, श्रीलंका की ओर से धनंजय डि सिल्वा ने 57 रन बनाए। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शार्दुल ने गेंदबाजी में दो विकेट, जबकि बल्लेबाजी में नाबाद 22 रन बनाए। वहीं, नवदीप सैनी को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। सैनी ने दोनों टी-20 में कुल मिलाकर 46 (18+28) देकर पांच विकेट (2+3) झटके।
10:09 PM, 10-Jan-2020
अर्धशतक जड़कर डि सिल्वा आउट
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर नवदीप सैनी ने डि सिल्वा को बुमराह के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। डि सिल्वा ने 36 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
10:05 PM, 10-Jan-2020
श्रीलंका की तरफ से डि सिल्वा ने जड़ा अर्धशतक
धनंजय डि सिल्वा ने 14.3 ओवर में दो रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। 31 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सुंदर ने एक और विकेट चटकाए हुए संदकन (1) को अपना शिकार बनाया। 15 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 118/8
10:00 PM, 10-Jan-2020
14वें ओवर में श्रीलंका दो विकेट गिरे
14वें ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने दासुन शनाका (9) को अपना शिकार बनाया। खुद की गेंद पर कैच लेते हुए शार्दुल ने उन्हें पवेलियन भेजा। इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर वानिंदु हसरंगा रन आउट हो गए। 14 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 111/7
09:49 PM, 10-Jan-2020
श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने एंजेलो मैथ्यूज को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। वह 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 96/5
09:41 PM, 10-Jan-2020
10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 78/4
इस ओवर में श्रीलंका के खाते में 11 रन आए। दोनों बल्लेबाज पिच पर टिके हैं। भारतीय गेंदबाजों को इस जोड़ी को तोड़ना होगा। एंजेलो मैथ्यूज 24* और धनंजय डि सिल्वा 31* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
09:35 PM, 10-Jan-2020
श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
मैथ्यूज और डि सिल्वा की जोड़ी श्रीलंका के स्कोर को आगे बढ़ा रही है। एंजेलो मैथ्यूज 23* और धनंजय डि सिल्वा 21* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 67/4
09:21 PM, 10-Jan-2020
नवदीप के यॉर्कर से परेरा बोल्ड
छठे ओवर की पहली गेंद पर तेज गेंदबाजी नवदीप सैनी ने कुसल परेरा (7) को खतरनाक यॉर्कर डालकर बोल्ड किया। परेरा के रूप में श्रीलंका को चौथा झटका लगा। छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 35/4
09:18 PM, 10-Jan-2020
पांच ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 26/3
खराब शुरुआत के बाद इस ओवर में श्रीलंका के खाते में दो चौके के साथ 11 रन आए। एंजेलो मैथ्यूज 5* और कुसल परेरा 7* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
09:12 PM, 10-Jan-2020
श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
श्रीलंका की पारी बिल्कुल लड़खड़ाती नजर आ रही है। चौथे ओवर की पहली गेंद पर ओशादा फर्नांडो (2 रन) रनआउट हो गए। चार ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 15/3