{"_id":"5dadd60c8ebc3e93ab3b988b","slug":"india-vs-south-africa-wriddhiman-saha-injured-during-wicket-keeping-rishabh-pant-replaced-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INDvsSA: बीच मैच के दौरान चोटिल हुए ऋद्धिमान साहा, पंत ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsSA: बीच मैच के दौरान चोटिल हुए ऋद्धिमान साहा, पंत ने संभाला मोर्चा
Mon, 21 Oct 2019 09:30 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 21 Oct 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Wriddhiman Saha
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पहली पसंद के टेस्ट विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान चोटिल हो गए। इसके चलते तीसरे दिन के अंतिम घंटे के खेल में ऋषभ पंत को विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभानी पड़ी।
विज्ञापन
पुणे में दूसरे टेस्ट में अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग से सभी का ध्यान खींचने वाले 35 वर्षीय साहा के दाएं हाथ उंगली (अनामिका) में चोट लगी है। वह पारी के 27वें ओवर में आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
भारतीय टीम के मीडिया विभाग ने बयान जारी करके कहा, 'ऋद्धिमान साहा के दाएं हाथ की उंगली (अनामिका) पर गेंद लगी। उनका उपचार किया गया और अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी चोट का कल सुबह आकलन किया जाएगा।'
विज्ञापन
Board of Control for Cricket in India (BCCI): Wriddhiman Saha had a ball impact on his right ring finger. He is being treated and is doing well. He will be assessed tomorrow morning. (file pic) #INDvSA pic.twitter.com/dPq9u2yAUH
— ANI (@ANI) October 21, 2019
बंगाल के इस विकेटकीपर का चोटों से पुराना नाता रहा है। कंधे की चोट और फिर ऑपरेशन के कारण वह 20 महीने तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे थे। अश्विन द्वारा फेंकी गई यह गेंद 27वें ओवर की पहली ही गेंद थी, जिसे जॉर्ज लिंडे ने कट करने की कोशिश की थी लेकिन वह चूक गए। इस बीच साहा ने गेंद को क्लेक्ट करने की कोशिश की तो गेंद उनके बाएं अंगूठे में जाकर लगी। इस वजह से साहा को फिजियो नितिन पटेल के साथ पविलियन लौटना पड़ा।
तीसरे दिन के बाकी बचे खेल में पंत ने विकेटकीपिंग की। वह 2017 के आखिर में आईसीसी नियम प्रभाव में आने के बाद स्थानापन्न विकेटकीपर के तौर उतरने वाले दूसरे विकेटकीपर हैं। भारत के पहले स्थानापन्न विकेटकीपर दिनश कार्तिक थे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2018 में जोहानिसबर्ग में अंतिम टेस्ट मैच में पार्थिव पटेल की जगह विकेटकीपिंग की थी।
तीसरे दिन के बाकी बचे खेल में पंत ने विकेटकीपिंग की। वह 2017 के आखिर में आईसीसी नियम प्रभाव में आने के बाद स्थानापन्न विकेटकीपर के तौर उतरने वाले दूसरे विकेटकीपर हैं। भारत के पहले स्थानापन्न विकेटकीपर दिनश कार्तिक थे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2018 में जोहानिसबर्ग में अंतिम टेस्ट मैच में पार्थिव पटेल की जगह विकेटकीपिंग की थी।