फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa Will Virat kohli get rest after ipl 2022 how long can Virat stay out of Team India

Virat kohli: क्या 'थक चुके' कोहली को मिलेगा आराम, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं तो कब होगी विराट की वापसी?

Thu, 05 May 2022 10:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 05 May 2022 10:57 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली को आगामी दक्षिण अफ्रीका सीरीज और आयरलैंड दौरे के लिए चयनकर्ताओं द्वारा आराम दिए जाने की संभावना है। इसका मतलब है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड दौरे से वापसी करेंगे।

विज्ञापन
India vs South Africa Will Virat kohli get rest after ipl 2022 how long can Virat stay out of Team India
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। आईपीएल के 15वें सीजन में विराट का बल्ला अब तक खामोश रहा है। उनके बल्ले से अब तक एक ही अर्धशतक निकला है। आईपीएल के बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर छह टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। माना जा रहा है कि 'थक चुके' विराट को आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन


कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 11 मैचों में 21.60 की औसत से 216 रन ही बनाए हैं। इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 111.92 का रहा है। उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस साल तीन टेस्ट मैच खेले हैं। उस दौरान उनका औसत 37.80 का रहा है। पांच पारियों में कोहली ने एक अर्धशतक की मदद से 189 रन बनाए हैं। छह वनडे मैचों में विराट ने 23.66 की औसत से 142 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। टी20 मैचों की बात करें तो उन्होंने दो मैचों में 34.50 की औसत से 69 रन बनाए। इस दौरान एक अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन

India vs South Africa Will Virat kohli get rest after ipl 2022 how long can Virat stay out of Team India
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
क्या विराट पूरी  तरह थक चुके?
कोहली लगातार तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं। इसके अलावा आईपीएल में टीम आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पिछले छह सालों में विराट सभी टीमों के कप्तान थे। इस साल जनवरी में उन्हें कप्तानी से मुक्ति मिली। छह साल तक लगातार खेलने और टीम को संभालने के कारण विराट मानसिक रूप से थके हुए लग रहे हैं। इसके अलावा 23 नवंबर 2019 के बाद एक भी शतक भी नहीं लगा पाए हैं। विराट पर इन चीजों का दबाव लंबे समय से था। कप्तानी छोड़ने के बाद भी उनके फॉर्म में खास सुधार नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें यह सलाह दी जाने लगी कि कुछ दिन के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले लें।

India vs South Africa Will Virat kohli get rest after ipl 2022 how long can Virat stay out of Team India
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली को आगामी दक्षिण अफ्रीका सीरीज और आयरलैंड दौरे के लिए चयनकर्ताओं द्वारा आराम दिए जाने की संभावना है। इसका मतलब है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड दौरे से वापसी करेंगे। अगर कोहली को आराम दिया जाता है तो उन्हें करीब एक महीने का समय मिल जाएगा। इस दौरान विराट मानसिक रूप से खुद को मजबूत करने पर काम कर सकते हैं। उनकी थकान भी कम हो सकती है।

चयनकर्ताओं का मानना है कि यह पहला मौका नहीं है जब कोई खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजर रहा है। यह खेल में स्वभाविक है। चयनकर्ता कोहली की जगह इन दो देशों के खिलाफ युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। ऐसे में विराट को आराम दिया जा सकता है। चयनकर्ता टीम चुनने से पहले कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से इस मुद्दे पर बात करेंगे।
विज्ञापन

India vs South Africa Will Virat kohli get rest after ipl 2022 how long can Virat stay out of Team India
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट को लेकर किसने क्या कहा?
पूर्व कोच रवि शास्त्री:
कोहली लंबे समय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेल रहे हैं। पिछले कुछ समय से कोरोना के कारण बायो-बबल में खिलाड़ियों को रहना पड़ रहा है। यह आसान नहीं है। विराट दिमागी तौर पर पूरी तरह थक चुके हैं। उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा है। विराट को कुछ समय के लिए ब्रेक देना चाहिए।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा: रवि शास्त्री के विचारों से विपरीत मशहूर कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि कोहली को लगातार खेलना चाहिए। उन्हें आराम की आवश्यकता नहीं है। तीन-चार महीने आराम वो नहीं करना चाहेंगे। अगर खेलना छोड़ देंगे तो रन कैसे बना पाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed