फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa third test first day johannesburg live updates

INDvSA: दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही दिन टीम इंडिया को 187 रन पर समेटा, रबाडा छाए

Wed, 24 Jan 2018 09:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa third test first day johannesburg live updates
भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से शुरू हुए तीसरे व अंतिम टेस्ट का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दिन में कुल 11 विकेट गिरे।

विज्ञापन


टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 77 ओवर में 187 रन पर ढेर हो गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप्स तक 6 ओवर में एक विकेट खोकर 6 रन बनाए। डीन एल्गर 4* और नाइट वॉचमैन कागिसो रबाडा बिना खाता खोले क्रीज पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका अभी टीम इंडिया के स्कोर से 181 रन पीछे हैं जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं। टीम इंडिया को जल्दी समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में ओपनर एडेन मार्करम (2) को विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कागिसो रबाडा (तीन विकेट) और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की पहली पारी 77 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट कर दी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को जोहानसबर्ग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ।

मेहमान टीम की शुरुआत तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर ने बिगाड़ी। अपने करियर का 50वां टेस्ट खेल रहे फिलेंडर ने केएल राहुल को खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। जल्द ही कागिसो रबाडा ने मुरली विजय (8) को विकेटकीपर कॉक के हाथों की शोभा बनाकर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। 

13 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवाने के बाद कप्तान विराट कोहली (54) ने पुजारा के साथ टीम इंडिया की पारी संभाली। दोनों ने संभलकर खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। कोहली-पुजारा शुरुआत में काफी असहज नजर आए, लेकिन दोनों ने प्रोटियाज गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका भी नहीं दिया।

पुजारा ने 54वीं गेंद पर अपना खाता खोला। लुंगी एनगिडी द्वारा किए पारी के 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक करके एक रन लिया।

लंच तक टीम इंडिया ने 45/2 का स्कोर बनाया। इसके बाद कोहली और पुजारा ने रनगति में इजाफा किया और स्कोर 90 पार ले गए। इस दौरान कोहली ने रबाडा द्वारा किए पारी के 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जड़कर अपने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 101 गेंदों में 9 चौको की मदद से फिफ्टी पूरी की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने तीसरी फिफ्टी पूरी की। 

हालांकि, फिफ्टी पूरी करते ही कोहली ने एनगिडी की गेंद पर डीविलियर्स को कैच थमा दिया। कोहली ने अपनी पारी में 106 गेंदों का सामना किया और 9 चौको की मदद से 54 रन बनाए।

रहाणे ने किया निराश, फिर ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया की पारी

india vs south africa third test first day johannesburg live updates
अजिंक्य रहाणे
इसके बाद उम्मीदों का भार उठाए बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे (9) कुछ खास नहीं कर सके और मोर्ने मोर्केल की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौटे। फिर चेतेश्वर पुजारा ने एनगिडी द्वारा किए पारी के 61वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन दौड़कर अपने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 173 गेंदों में 8 चौको की मदद से फिफ्टी पूरी की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुजारा ने चौथा पचासा पूरा किया। जल्द ही फेह्लुक्वायो ने पुजारा को कीपर कॉक के हाथों कैच कराकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी। पुजारा ने ढीला शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया।

अगले ही ओवर में मोर्ने मोर्केल ने पार्थिव पटेल (2) को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को छठा झटका दिया। इसके बाद फेह्लुक्वायो ने पांड्या को अपना शिकारी बनाया। पांड्या इस मैच में अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे।

फिलेंडर ने मैच के 62वें ओवर की पांचवीं बॉल पर मोहम्मद शमी को अपना शिकार बनाया। शमी ने टीम के कुल योग में 8 रन का योगदान दिया। इसके बाद इशांत शर्मा को रबाडा ने शून्य पर चलता किया। फिर रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार (30) को फेह्लुक्वायो के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया की पारी का अंत किया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा ने 19 ओवर में 7 मेडन सहित 39 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। वेर्नोन फिलेंडर, एन्डिल फेह्लुक्वायो और मोर्ने मोर्केल ने दो-दो जबकि लुंगी एनगिडी को एक सफलता मिली।

टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग टेस्ट के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन की जगह तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में एक परिवर्तन किया है। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज की जगह एन्डिल फेह्लुक्वायो को शामिल किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

टीम इंडिया- मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका - डीन एल्गर, एडेन मार्करम, हाशिम अमला, एबी डीविलियर्स, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एन्डिल फेह्लुक्वायो, वेर्नोन फिलेंडर, कागिसो रबाडा, मोर्ने मोर्केल और लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed