दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक बेन स्टोक्स और विवादों का साथ चोली-दामन की तरह है। मैदान और उससे बाहर दोनों ही जगहों पर स्टोक्स चर्चाओं में रहते हैं। ताजा मामला उनकी पत्नी से जुड़ा हुआ है, जहां पहले तो उनपर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा, अब खुद क्लेयर ने सामने आकर पूरे मामले की सच्चाई सुना दी।
लड़ाई के बाद बेन स्टोक्स ने दबाया था गला? बीवी ने खोला आधी रात का पूरा सच
दरअसल, सारा मामला पिछले हफ्ते आयोजित हुए प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड के दौरान सामने आई उस तस्वीर से जुड़ा है, जहां स्टोक्स का हाथ उनकी पत्नी के गले पर है। यह फोटो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद अब जाकर स्टोक्स की पत्नी क्लेयर ने सफाई दी है।
क्लेयर ने ट्विटर पर इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये लोग इतना सबकुछ कैसे बना सकते हैं। मैं और बेन हंसी मजाक में एक दूसरे का मुंह दब रहे थे, इस तरह हम अपना प्यार भी जता रहे थे, लेकिन लोगों ने इसे कहानियां बना दी, इसके तुरंत बाद हम मैकडोनाल्ड्स भी गए।'
Unbelievable what nonsense these people will make up! Me and Ben messing about squishing up each other’s faces cos that’s how we show affection and some pap tries to twist it in to a crazy story! And all before we then have a romantic McDonalds 20 mins later! @benstokes38 pic.twitter.com/1HmPV1ZfxG
— Ben Stokes (@benstokes38) October 8, 2019