फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa: recent weather update rain might return in final T20I at Cape Town

INDvSA: क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर, निर्णायक मुकाबले में चौके-छक्कों की जगह बरसेगा कुछ और

Fri, 23 Feb 2018 10:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
India vs South Africa: recent weather update rain might return in final T20I at Cape Town
टीम इंडिया - फोटो : bcci

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकाबला केपटाउन में भारतीय समय के अनुसार रात 9.30 बजे से खेला जाना है। इससे पहले क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, दोनों टीमों के बीच होने वाली आखिरी टी-20 पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि भारी बारिश की वजह से निर्णायक मुकाबला पर पानी फिर सकता है।

विज्ञापन


accuweather.com के मुताबिक केपटाउन में शनिवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बारिश की वजह से निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है। केपटाउन में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक के बीच बारिश के आसार हैं। वहीं, सुबह से ही केपटाउन में घने बादल छाए रहेंगे। संभावना जताई जा रही है कि शाम 7 बजे तक घने बादल छाए रहने के कारण बारिश होने का भी अनुमान है। जाहिर है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो निर्णायक मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच बुधवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेले गए पांच टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला भारी बारिश के कारण रद्द हो गया। मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का स्कोर जब 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 130 रन बना ली थी कि तभी बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश और ग्राउंड फील्ड की हालत को देखते हुए मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed