फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जीत के जोश में कोच शास्त्री ने खोया होश, बोले- पिच भाड़ में जाए...

Tue, 22 Oct 2019 12:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 22 Oct 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
India vs south africa: ravi shastri say somthing on indias emphatic win over south africa
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने मंगलवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की। रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट में  भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 202 रन से हरा दिया। इसी के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भारत ने 3-0 से अपने नाम किया।  


 

India vs south africa: ravi shastri say somthing on indias emphatic win over south africa
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री भरपुर जोश में दिखे। जीत के जोश में शास्त्री होश खो बैठे और एक बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा, 'हमने कहा था कि पिच को निकाले गेम से, भाड़ में गया पिच फिर चाहे जोहानिसबर्ग हो या फिर दिल्ली-मुंबई। हमारा काम ये था कि सिर्फ विकेट निकालो, इसके लिए एक बॉलिंग यूनिट की जरूरत थी, जिसे हमने तैयार करने की कोशिश की।'


 

India vs south africa: ravi shastri say somthing on indias emphatic win over south africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा शास्त्री ने गेंदबाजों के साथ-साथ टीम इंडिया के बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर शानदार खेल दिखाया, उन्होंने पिच को अच्छे से समझा और अपना खेल खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs south africa: ravi shastri say somthing on indias emphatic win over south africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, रवि शास्त्री ने कहा कि अक्सर हम देखते आए हैं कि एक-दो प्लेयर ही मैच जिता रहे हैं, लेकिन इस बार हमारे पास छह-सात मैच जिताने वाले प्लेयर निकले। इसके अलावा कोच शास्त्री ने रांची टेस्ट के साथ डेब्यू करने वाले शाहबाज नदीम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि शाहबाज नदीम पूरे मैच में शानदार रहा, अगर बिशन सिंह बेदी देख रहे होते तो वो कहते कि शाबाश, लड़के!! उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि नदीम ने ही आज मैच भी खत्म कर रहा है।
 

विज्ञापन
India vs south africa: ravi shastri say somthing on indias emphatic win over south africa
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि भारत ने विशाखापट्नम में खेला गया पहला टेस्ट 203 रन से जीता था, जबकि पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारही और 137 रन से करारी शिक्सत दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed