INDvSA: भारत ने पारी और 137 रन से जीता पुणे टेस्ट, सीरीज पर जमाया 2-0 से कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने रविवार को दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी 137 रन से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मेहमान टीम को फॉलोऑन दिया, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम 326 रन की लीड को पार नहीं कर सकी और चौथे दिन के आखिरी सत्र में 189 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई। मैच में बेहतरीन पारी के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, भारतीय गेंदबाजों में भा उम्दा प्रदर्शन किया। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 अक्तूबर को रांची में खेला जाएगा।
चौथे दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी, लेकिन दिन के पहले ही ओवर में इशांत शर्मा ने मार्करम को आउट कर भारत को पहली सफलता दिला दी। दक्षिण अफ्रीका के विकेट लगातार गिरते रहे, सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई और बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया।
दिन की दूसरी ही गेंद पर इशांत शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इशांत ने एडन मार्करम को अपना शिकार बनाया। इशांत की गेंद पर मार्करम एलबीडब्ल्यू आउट हुए । बल्लेबाज ने अपने जोड़ीदार एल्गर से रिव्यू लेने के लिए बातचीत की, लेकिन रिव्यू नहीं लिया। हालांकि रिप्ले में गेंद स्टंप से ऊपर जाती हुई दिख रही थी।
इशांत के बाद उमेश यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। छठें ओवर की चौथी गेंद पर उमेश यादव ने ब्रायन को पवेलियन भेजा। उमेश की गेंद पर साहा ने शानदार ड्राइव लगाकर कैच लपका। ब्रायन आठ रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए।
आर अश्विन ने फाफ डुप्लेसी को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अश्विन की गेंद पर डुप्लेसी ने शॉट खेलने की कोशिश की और ऋद्धिमान साहा ने एक बार फिर शानदार कैच लपक डुप्लेसी की पारी का अंत किया। 54 गेंदों में पांच रन बनाकर डुप्लेसी आउट हुए । अश्विन ने इस सीरीज में उन्हें तीसरी बार आउट किया।
25वें ओवर की दूसरी गेंद पर एल्गर अश्विन की गेंद पर मिड ऑफ की ओर खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उमेश यादव ने भागते हुए कैच लपक डीन एल्गर की पारी का अंत किया। वह 72 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए।
रवींद्र जडेजा ने 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डीकॉक (5) को बोल्ड कर दिया। लंच के बाद भारत को पहली सफलती मिली और दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। भारत जीत से केवल पांच विकेट दूर है। 43वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा की गेंद पर बावुमा एलबीडब्ल्यू होने से बचे, लेकिन अगली ही गेंद पर वह स्लिप में अजिंक्य रहाणे को कैच थमा बैठ। वह 63 गेंदों में 38 रन बनाकर वह वापस लौटे।
पहली पारी की ही तरह वर्नोन फिलेंडर और केशव महाराज क्रीज पर जम गए थे। दोनों बल्लेबाजों ने भारत के जीत के इंतजार को बढ़ाया, लेकिन और भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर दिया है. दोनों के बीच 110 गेंदों में 51 रन की साझेदारी हो चुकी है.
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी
601 रन के पहाड़ से स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी की शुरुआत बेहद खराब रही। उमेश यादव ने मैच के दूसरे दिन एडन मार्करम को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया। 33 रन के भीतर दक्षिण अफ्रीका अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। मेहमान टीम को दूसरा झटका भी उमेश यादव ने ही दिया। डीन एल्गर (6) रन बनाकर क्लीन बोल्ड आउट हुए।
टीम इस झटके से उबर ही नहीं पाई थी कि मोहम्मद शमी ने आते ही बावुमा (8) का काम तमाम किया। दूसरे दिन के अपने स्कोर 36/3 से आगे खेलते हुए शनिवार को तीसरे ही ओवर में मोहम्मद शमी ने नॉर्टजे को निपटाया। टीम के स्कोर में अभी 12 रन ही जुड़ पाए थे कि उमेश यादव ने ब्रायन का भी काम तमाम कर दिया।
इसके बाद स्पिनर्स ने कमान संभाली। लंच से ठीक पहले आर. अश्विन 38वां ओवर फेंकने आए और उन्होंने भारत को छठी सफलता दिलाई। अश्विन ने डिकॉक को 31 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। डुप्लेसी और डिकॉक की यह साझेदारी भारत के लिए मुश्किल बनती जा रही थी। लंच से ठीक बाद रवींद्र जडेजा ने अपनी घातक फिरकी से मुथुस्वामी को पवेलियन भेजते हुए दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिराया।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी (64) और क्विंटन डिकॉक (31) पारी को संवारने की कोशिश में लगे थे। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा जब डिकॉक उनकी गेंद पर आउट हुए। बल्लेबाजों की मददगार लग रही पिच पर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जूझते नजर आए।
लंच के बाद सेनुरान मुथुस्वामी सात रन बनाकर जडेजा की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। वहीं अश्विन ने डुप्लेसी को पहली स्लिप में अजिंक्य रहाणे के हाथों लपकवाया। नौवें विकेट के लिए केशव महाराज और वर्नोन फिलेंडर ने 109 रनों की साझेदारी की और भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया।
केशव महाराज ने आर. अश्विन के ओवर की दूसरी गेंद पर कवर्स की ओर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पहला अर्धशतक है। 98 गेंदों में उन्होंने पचास रन पूरे किए। फिर भारत को आखिरकार वह विकेट आ ही गया, जिसका भारत को इंतजार था। अश्विन की गेंद पर फ्लिक करने की कोशिश में महाराज स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे।
महाराज ने 132 गेंदों में अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर (72) बनाया। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए। फिर अश्विन ने कागिसो रबाडा को एलबीडब्ल्यू करके न सिर्फ अपने चार विकेट झटके बल्कि साउथ अफ्रीका की पारी को 275 रन पर समेट भी दिया। इस तरह भारत को 326 रनों की लीड हासिल हुई। भारत बल्लेबाजी करने उतरेगा या साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देगा इसका फैसला कल बताया जाएगा।