{"_id":"61e19a1b55a4791c7e7b8867","slug":"india-vs-south-africa-keegan-petersen-highest-scorer-of-test-series-ajinkya-rahane-cheteshwar-pujara-could-not-score-as-many-runs-together-as-peterson","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पीटरसन ने जितने रन अकेले बनाए, रहाणे-पुजारा मिलकर भी उतने रन नहीं बना सके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पीटरसन ने जितने रन अकेले बनाए, रहाणे-पुजारा मिलकर भी उतने रन नहीं बना सके
Fri, 14 Jan 2022 09:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:14 PM IST
सार
रहाणे और पुजारा से ज्यादा रन तो भारत ने वाइड और नो बॉल समेत एक्स्ट्रा से अर्जित किए। एक्स्ट्रा से भारत को तीन मैच मिलाकर 136 रन मिले।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीत लिया। अफ्रीकी टीम के लिए बल्लेबाज कीगन पीटरसन, तेज गेंदबाज मार्को जेन्सन और कगिसो रबाडा सीरीज जीत के हीरो रहे। पीटरसन ने तीन मैचों में 46 की औसत से 276 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रबाडा और जेन्सन सीरीज के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। रबाडा ने 20 और जेन्सन ने 19 विकेट चटकाए।
पीटरसन इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए मध्यक्रम के एक विश्वसनीय बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका की नई खोज बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अब तक पांच ही टेस्ट खेले हैं। इसमें पीटरसन ने 35.56 की औसत से 320 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल जून में किया था।
पीटरसन ने सीरीज में कई बेहतरीन पारियां खेलीं
पीटरसन ने अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीका को केपटाउन टेस्ट की दोनों पारियों में अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जोहानिसबर्ग में भी पीटरसन ने कप्तान डीन एल्गर के साथ मिलकर जीत की नींव रखी थी। हालांकि, तब वह 28 रन बनाकर आउट हो गए थे। केपटाउन में उन्होंने ये गलती नहीं की और टीम की जीत पक्की कर ही पवेलियन लौटे। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में पीटरसन ने 72 और दूसरी पारी में 82 रन बनाए।

रहाणे और पुजारा साथ में भी खास नहीं कर सके
वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टीम की बात करें तो कभी भारतीय मध्यक्रम की रीढ़ माने जाने वाले अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पूरी तरह फेल नजर आए। दोनों मिलकर भी पीटरसन के इस सीरीज में बनाए गए रन की बराबरी नहीं कर सके। टीम इंडिया की हार का यह मुख्य कारण रहा। इस सीरीज में रहाणे (6 पारी) और पुजारा (6 पारी), दोनों ने कुल मिलाकर 12 पारियां खेलीं।
पुजारा से ज्यादा रन भारत को एक्स्ट्रा से मिले
इसमें दोनों कुल मिलाकर 260 रन ही बना पाए। रहाणे ने 22.67 की औसत से 136 रन और पुजारा ने 20.67 की औसत से 124 रन बनाए। इन दोनों से ज्यादा रन तो भारत ने वाइड और नो बॉल समेत एक्स्ट्रा से अर्जित किए। एक्स्ट्रा से भारत को तीन मैच मिलाकर 136 रन मिले। लगातार मौके मिलने के बावजूद फेल होने वाले इन दो दिग्गजों की विदाई अब करीब-करीब तय हो गई है।

रहाणे का निराशाजनक प्रदर्शन जारी
रहाणे के लिए पिछला एक-डेढ़ साल कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने पिछला शतक 26 दिसंबर 2020 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। रहाणे पिछले 384 दिन से शतक नहीं लगा सके हैं। पिछले 50 टेस्ट में उन्होंने 85 पारियों में 33.23 की औसत से 2659 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और 16 अर्धशतक शामिल है।
पुजारा ने 2019 में लगाया था पिछला शतक
वहीं पुजारा की बात करें तो उन्होंने पिछले तीन साल में कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। पुजारा ने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी नें तीन जनवरी, 2019 को लगाया था। 1107 दिनों से वह शतक नहीं लगा सके हैं।