फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa Fast bowler Jasprit Bumrah preparing fiercely for South Africa tour watch video

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जमकर तैयारी कर रहे जसप्रीत बुमराह, खुद शेयर किया वीडियो

Thu, 09 Dec 2021 08:32 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Dec 2021 08:32 AM IST
सार

टीम इंडिया के खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका दौरे को देखते हुए जमकर तैयारी कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। 

विज्ञापन
India vs South Africa Fast bowler Jasprit Bumrah preparing fiercely for South Africa tour watch video
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को देखते हुए टीम इंडिया के खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जमकर तैयारी कर रहे हैं। 8 दिसंबर को बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए बुमराह जमकर तैयारी कर रहे हैं। वर्कलोड को देखते हुए हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 और टेस्ट सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था। जिसके चलते वह अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने गए थे। बुमराह अब वापस आ चुके हैं और इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बुमराह ने शेयर किया वीडियो

टीम इंडिया के सीनियर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह गेंदबाजी करने नजर आ रहा हैं। उन्होंने वीडियों के कैप्शन में लिखा पॉवरिंग अप। जसप्रीत बुमराह के लिए यह दक्षिण अफ्रीका दौरा बेहद खास है। वह भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज जिताना चाहेंगे। टीम इंडिया आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही है। पिछले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट करियर का आगाज करने वाले बुमराह से 14 विकेट लेकर धमाल मचाया था। इस बार भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

विज्ञापन
विज्ञापन


26 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। श्रृंखला का पहला मुकाबला बॉक्सिंग डे टेस्ट के रूप में 26 से 30 दिसंबर के बीच सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचूरियन में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच वांडरर्स जोहांसबर्ग में होगा। जबकि, तीसरा और आखिरी मैच 11 से 15 जनवरी के दरम्यान केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा।  टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला 19 जनवरी, दूसरा 21 जनवरी और तीसरा मैच 23 जनवरी को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed