भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम मुकाबले में पारी और 202 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह पहली क्लीन स्वीप है।
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी जीत के साथ विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा विराट दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो टेस्ट मैचों में फॉलोऑन देकर पारी और रन के अंतर से जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। भारतीय टीम की इस धमाकेदार जीत पर कोहली ने अपने खिलाड़ियों की खूब तारीफ की।
3 of 6
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'स्पिन हमेशा से हमारी ताकत रही और बल्लेबाजी में कभी परेशानी नहीं हुई। तेज गेंदबाजी काफी अच्छी रही है और युवा तेज गेंदबाज आ रहे हैं। सिर्फ ईशांत ही इन सभी में अनुभवी गेंदबाज हैं। फील्डर भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमारी कैचिंग भी शानदार रही है।'
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'कम अनुभव के साथ भी, हम मानते हैं कि हम दुनिया में कहीं भी जीत सकते हैं। खेल के नतीजे काफी हद तक हमारी मानसिकता और मेहनत पर निर्भर करते हैं। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिए हर विभाग में अच्छा करना पड़ता है। हम सीमित ओवरों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।'
5 of 6
टेस्ट मैच में जीत के बाद भारत
- फोटो : बीसीसीआई
कोहली ने आगे कहा कि एक टीम के तौर पर हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। विदेशों में भी हमने हर मैच में अपने शानदार खेल से विराधी टीमों को कड़ा मुकाबला दिया है। हमारी टीम की मानसिकता लाजवाब है जिससे हम कठिन परिस्थितियों का भी डटकर सामना करते हैं। यह सीरीज हमारे लिए बहुत अच्छी रही है और मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व है।