{"_id":"5daeb2fc8ebc3e93da78986b","slug":"india-vs-south-africa-after-series-win-virat-kohli-says-we-believe-we-can-win-anywhere","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SA पर विराट जीत के बाद गरजे कोहली, 'हम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA पर विराट जीत के बाद गरजे कोहली, 'हम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम मुकाबले में पारी और 202 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह पहली क्लीन स्वीप है।
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी जीत के साथ विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा विराट दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो टेस्ट मैचों में फॉलोऑन देकर पारी और रन के अंतर से जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। भारतीय टीम की इस धमाकेदार जीत पर कोहली ने अपने खिलाड़ियों की खूब तारीफ की।
3 of 6
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'स्पिन हमेशा से हमारी ताकत रही और बल्लेबाजी में कभी परेशानी नहीं हुई। तेज गेंदबाजी काफी अच्छी रही है और युवा तेज गेंदबाज आ रहे हैं। सिर्फ ईशांत ही इन सभी में अनुभवी गेंदबाज हैं। फील्डर भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमारी कैचिंग भी शानदार रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'कम अनुभव के साथ भी, हम मानते हैं कि हम दुनिया में कहीं भी जीत सकते हैं। खेल के नतीजे काफी हद तक हमारी मानसिकता और मेहनत पर निर्भर करते हैं। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिए हर विभाग में अच्छा करना पड़ता है। हम सीमित ओवरों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
टेस्ट मैच में जीत के बाद भारत
- फोटो : बीसीसीआई
कोहली ने आगे कहा कि एक टीम के तौर पर हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। विदेशों में भी हमने हर मैच में अपने शानदार खेल से विराधी टीमों को कड़ा मुकाबला दिया है। हमारी टीम की मानसिकता लाजवाब है जिससे हम कठिन परिस्थितियों का भी डटकर सामना करते हैं। यह सीरीज हमारे लिए बहुत अच्छी रही है और मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।